Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच वीरवार को हिमाचल में कई इलाकों में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। रोहतांग और लाहौल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जबकि शिमला, धर्मशाला, मंडी, सोलन, बिलासपुर और कुल्लू के कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले बरसे। ओलों और बारिश से सेब की फ्लावरिंग, गुठलीदार फलों, मटर, गेहूं और आलू की फसलों को नुकसान पहुंचा है। रामपुर विकास खंड में भी कई दुर्गम क्षेत्रों में भी ओलावृष्टि से सेब को भारी क्षति हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, 7 मई तक पूरे प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि…

Read More

जयपुर / धर्मशाला। मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हराकर आईपीएल 2025 में लगातार छठी जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। इस हार के साथ राजस्थान की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। टीम ने अब तक 11 में से 8 मुकाबले गंवाए हैं और बाकी तीन जीतने पर भी वह केवल 12 अंकों तक ही पहुंच सकती है। वीरवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में 2 विकेट…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने प्राथमिक शिक्षकों के निलंबन से जुड़े मामले में राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। शिक्षा निदेशालय के पुनर्गठन के विरोध में हड़ताल पर बैठे शिक्षकों को निलंबित किए जाने के बाद यह मामला अदालत पहुंचा। कोर्ट ने शिक्षा सचिव और स्कूल शिक्षा निदेशक को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि समयसीमा में जवाब नहीं दिया गया, तो प्रार्थियों की ओर से प्रस्तुत तथ्यों के आधार पर ही निर्णय लिया जाएगा। याचिका प्राथमिक शिक्षक जगदीश शर्मा,…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बिलासपुर दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच आपसी विवाद और गुटबाजी खुलकर सामने आई। वीरवार को पार्टी की एक बैठक में कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। कुछ नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू और उनके मंत्रियों पर भी निशाना साधा। अल्पसंख्यक नेता साबरदीन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में मस्जिदों को तोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ तो यह समझ में आता है, लेकिन कांग्रेस सरकार में भी मस्जिदों को निशाना बनाया जा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) से गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, यूरोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी विभागों के वार्ड अब अटल सुपर स्पेशलिटी संस्थान चमियाना में शिफ्ट कर दिए गए हैं। मरीजों को अब चमियाना में ही ऑपरेशन थियेटर और लैब सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। वीरवार से यहां इंडोर मरीज विभाग (IPD) की सेवाएं भी शुरू कर दी गई हैं। इससे मरीजों को IGMC और चमियाना के बीच बार-बार आने-जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। अटल सुपर स्पेशलिटी संस्थान चमियाना में कुल 337 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अस्पताल में अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर भी स्थापित किया गया…

Read More