Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल किसान सभा और लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी की एक अहम बैठक भद्राश में आयोजित हुई। बैठक में 24 अप्रैल को प्रशासन और सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) के साथ हुए लिखित समझौते पर विस्तार से चर्चा की गई। इस समझौते में प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन और निगम ने सहमति जताई थी। बैठक को हिमाचल किसान सभा के राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद, किसान सभा लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी के महासचिव देवकी नंद और अध्यक्षा कृष्णा राणा ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों द्वारा नौ…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  रामपुर बुशहर। हिमाचल किसान बागवान यूनियन ने रामपुर सर्किट हाउस में वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) 2006 और वन अधिकार समिति (एफआरसी) के मुद्दे पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में रामपुर विधानसभा क्षेत्र से आए किसान-बागवानों को एफआरए के प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया। बैठक में विशेष रूप से सातवें वित्तायोग के अध्यक्ष और स्थानीय विधायक नंद लाल ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि बंदोबस्त के दौरान सरकार से कई गलतियां हुईं, जिससे राजस्व रिकॉर्ड अधूरे रह गए। नंद लाल ने स्पष्ट किया कि सरकार अतिक्रमण के खिलाफ सख्त है, लेकिन यदि किसी ने…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो आनी। हिमाचल के कुल्लू जिले में छांवटी-करसोग सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी, जिसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाल कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हादसा आनी से करीब 15 किलोमीटर दूर बैहना के पास, कुल्लू और मंडी जिलों की सीमा पर हुआ। पुल से गुजरते समय कार अनियंत्रित होकर नीचे पलट गई। मृतकों की पहचान गुरुदेव, करसोग, और टिकम राम गांव सरांडी करसोग के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी/नाहन। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहला हादसा मंडी जिले में पंडोह डैम के पास हुआ, जहां एक बरात से लौट रही कार खाई में गिर गई। वहीं, दूसरा हादसा सिरमौर जिले के शंभूवाला में पेश आया, जहां दो युवक बाइक दुर्घटना में जान गंवा बैठे। मंडी जिले के पंडोह डैम के पास शुक्रवार शाम को एक कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। यह कार तरौर गांव निवासी शेर सिंह की बरात से लौट रही थी। हादसे में दूल्हे के बड़े भाई…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। शिमला जिला में अग्रणी बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित हुई। उन्होंने बैंकों से छात्रों को लाभ देने के लिए शिक्षा ऋण को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बैकों द्वारा आयोजित किये जाने वाले वित्तीय साक्षरता शिविर में प्रदेश सरकार की शिक्षा के क्षेत्र में महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना की जानकारी लोगों को उपलब्ध करवाई जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों को उसका लाभ प्राप्त हो सके। सभी जागरूकता शिविरों में वित्तीय धोखाधड़ी के बारे में भी लोगों को जागरूक करें…

Read More