एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। बुशहर स्वास्तिक चैरिटेबल सोसायटी रामपुर अक्टूबर माह में आईपीएल की तर्ज पर बीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करेगी। साथ ही स्कूली बच्चों के लिए प्रश्नोतरी प्रतियोगिता और मॉडल प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। इन सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। यह निर्णय सोसायटी की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष पवन चौहान ने की। उन्होंने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में लेदर बॉल से मैच खेले जाएंगे और इसमें 8 से 10 फ्रैंचाइजी आधारित टीमें भाग लेंगी। खिलाड़ियों की बोली लगाकर टीमें उन्हें खरीदेंगी। हर टीम में एक खिलाड़ी 40…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। हिमाचल प्रदेश में लगातार मूसलाधार बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है। विशेष रूप से मंडी जिले के गोहर, करसोग और धर्मपुर क्षेत्रों में हालात बेहद खराब हैं। बीती रात से जारी बारिश में 4 लोगों की मौत, 16 लापता और 117 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। प्रशासन और NDRF/SDRF की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। 18 घर और 12 गोशालाएं क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। करसोग में एक व्यक्ति की मौत और 4 लापता हैं। गोहर के स्यांज गांव में 9 लोग लापता बताए जा रहे हैं। सराज…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा 1 अप्रैल से 30 जून 2025 तक त्रैमासिक टांकरी लिपि व संस्कृत भाषा प्रशिक्षण कार्यशाला का ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आयोजन किया गया। यह कार्यशाला गेयटी थिएटर के सम्मेलन कक्ष में सम्पन्न हुई। टांकरी लिपि प्रशिक्षण में कुल 160 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन तथा 36 प्रतिभागियों ने ऑफलाइन भाग लिया। वहीं संस्कृत भाषा प्रशिक्षण कार्यशाला में 179 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन और 62 प्रतिभागियों ने ऑफलाइन प्रशिक्षण प्राप्त किया।ऑनलाइन माध्यम से दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से भी प्रतिभागियों की सहभागिता रही, जो कार्यक्रम की व्यापकता को दर्शाता है।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। शिमला। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जनशिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां मानसून को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति, बिजली बोर्ड, एसडीआरएफ, राजस्व और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों से वर्तमान स्थिति और जिला स्तरीय तैयारियों की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि कांगड़ा और मंडी जिलों में भारी बारिश हो रही है और राहत-बचाव के लिए मशीनरी तैनात है। प्रदेश की 234 सड़कों को शाम तक बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर की मासिक बैठक सोमवार को परिषद अध्यक्ष मुस्कान नेगी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर परिषद के हर वार्ड में आठ-आठ लाख रुपये के विकास कार्यों के टेंडर लगाए जा रहे हैं। बैठक में यह भी तय किया गया कि जो ठेकेदार कार्य आदेश मिलने के बावजूद लंबे समय से काम शुरू नहीं कर रहे हैं, उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। समय पर जवाब न देने पर ऐसे ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। इस संबंध में कार्यकारी अधिकारी बी.आर. नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछली…