Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो ऊना। पठानकोट और उत्तराखंड के दो व्यक्तियों ने अंब क्षेत्र की एक महिला पर विदेश भेजने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। दोनों ने अंब थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। राजेंद्र सिंह (निवासी पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड) ने शिकायत में बताया कि अंब क्षेत्र की एक महिला ने लोड ऑपरेटर की नौकरी के लिए तजाकिस्तान (रूस) भेजने का वादा किया था। 17 मार्च 2025 को उसने महिला को 1.80 लाख रुपये और दस्तावेज सौंप दिए। एयरपोर्ट पहुंचने पर उसे पता चला कि दिए गए दस्तावेज जाली थे। जब उसने महिला से…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  मंडी। विशेष न्यायाधीश फैमिली कोर्ट ने चरस तस्करी के मामले में चार आरोपियों को 16 साल के कठोर कारावास और प्रत्येक को 2.80 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर छह माह अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। 13 जनवरी 2023 को पुलिस टीम भ्यूली चौक पर यातायात चेकिंग कर रही थी। एक बस रोककर तलाशी ली गई तो अंतिम सीट पर बैठे रमेश कुमार के पास एक बोरी मिली। पूछताछ में उसने चावल होने की बात कही, लेकिन जांच में बोरी से 8.256 किलोग्राम चरस बरामद हुई। तफ्तीश के दौरान रमेश कुमार ने…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  रामपुर बुशहर। पुलिस ने युवाओं को चिट्टे जैसे खतरनाक नशे की लत में धकेलने वाले अंतरराज्यीय गिरोह सोनू गैंग का पर्दाफाश किया है। शुक्रवार को गैंग के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में आदितल राठौर (35) – पलजारा (रामपुर बुशहर), गगन (31) – वार्ड नंबर 6, मेन बाजार, रामपुर बुशहर, नवीन चौहान (26) – कलमोग, देलठ (ननखड़ी), राजन मैहता (33) – लैलन (ननखड़ी), मोहित अग्रवाल (32) – शीश महल, रामपुर बुशहर, उज्जवल पंडित (30) – वार्ड नंबर 3, मेन बाजार, रामपुर बुशहर, संजीव कुमार (30) – लालसा (रामपुर बुशहर), कुशल चौहान (21) – कराली, डंसा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल कॉलेज, रामपुर द्वारा वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत मशाल जलाकर हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथि उप प्रधानाचार्य डॉ. विद्या बंधु जी ने इसका उद्घाटन किया। डॉ. नेगी जी ने अपने संबोधन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसमें विभिन्न छात्रावासों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स और शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्रों ने भाग लिया। महिला वर्ग के विजेता…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला । भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में एचपीपीसीएल के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध मौत को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वीरवार को विधानसभा में सरकार को घेरने के बाद शुक्रवार सुबह नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल शिव प्राप्त शुक्ल को ज्ञापन सौंपा। भाजपा ने कहा कि एफआईआर के मुताबिक, विभाग के एमडी पर केस हुआ है उनमें अधिकारी को नामजब्त करना चाहिए था। अब तो एमडी बदल गया है तो केस तो पद के खिलाफ बना जो कि…

Read More