एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। लूहरी जल विद्युत परियोजना (एलएचईपी) चरण-1 में अनुबंध कर्मचारियों के लिए एक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। जिसकी शुरूआत परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा द्वारा की गई। कार्यक्रम राष्ट्रीय श्रमिक एवं विकास बोर्ड के सहयोग से तिलक राज, क्षेत्रीय निदेशक, द्वारा संचालित किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र में 40 अनुबंध कर्मचारियों ने भाग लिया, जिसमें कार्यस्थल पर सकारात्मकता के महत्व पर विशेष बल दिया गया। तिलक राज ने बताया कि सकारात्मक सोच न केवल व्यक्तिगत विकास में सहायक होती है, बल्कि कार्यस्थल के माहौल को भी सकारात्मक बनाती है, जिससे उत्पादनशीलता और समग्र विकास को बढ़ावा मिलता…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो सोलन। सोलन में वन नेशन, वन इलेक्शन विषय पर आयोजित संगोष्ठी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि यह आज देश की जरूरत बन गया है। उन्होंने कहा कि लगातार होते चुनावों से देश की ऊर्जा, समय और धन का भारी अपव्यय हो रहा है। डॉ. बिंदल ने बताया कि भारत ने जब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को स्वीकार किया गया, तब लोकसभा, विधानसभाओं, पंचायतों और नगर निकायों के चुनाव एक साथ होते थे। तीन चुनावों तक यह व्यवस्था बनी रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने संविधान की शक्तियों का…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला । राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की दुर्गम पांगी घाटी के चैहणी जोत में सुरंग निर्माण की मांग रखी। उन्होंने मंत्री को मांग पत्र सौंपकर पांगी के लोगों को होने वाली कठिनाइयों से अवगत कराया। सर्दियों में लोगों को जम्मू या अटल टनल होकर करना पड़ता है सफर डॉ. सिकंदर ने बताया कि पांगी घाटी में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाएं बेहद सीमित हैं। लोगों को आवश्यक कार्यों और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए चंबा मुख्यालय आना पड़ता है, लेकिन सर्दियों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल सरकार ने बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों के चयन के लिए नए मापदंड निर्धारित किए हैं। पंचायत सचिव की ओर से ग्राम सभा की कार्यवाही की वीडियोग्राफी की जाएगी और रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाएगा। सचिव, ग्रामीण विकास राजेश शर्मा ने इन मापदंडों के आदेश जारी किए। योग्य परिवारों के लिए नए मापदंड ✔ अनाथ बच्चों वाले परिवार: यदि 18 वर्ष से कम आयु के अनाथ बच्चों वाले परिवार में केवल 59 वर्ष से अधिक के वृद्ध सदस्य हैं और 18-59 वर्ष के बीच का कोई वयस्क नहीं है, तो वे बीपीएल सूची में शामिल…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एलान किया कि राज्य में चिट्टा तस्करी में संलिप्त 60 सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद बड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार इसी सत्र में एंटी ड्रग एक्ट को सदन में लाएगी और नए कानून के तहत दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अपराध में संलिप्त अधिकारियों, नेताओं और अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने पंचायत स्तर पर नशे की मैपिंग पूरी कर ली है और अब नशा छुड़ाने के…