Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की रामपुर स्थित चुहाबाग शाखा में ऋण मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य उन ग्राहकों को राहत देना था, जो किसी कारणवश अपना बैंक ऋण नहीं चुका पा रहे हैं। शिविर में उन्हें एकमुश्त न्यूनतम राशि जमा कर अपने ऋण का निपटारा करने का अवसर प्रदान किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में पीएनबी के एजीएम संदीप अग्रवाल और चीफ रिकवरी मैनेजर रशिम गहलोत ने शिरकत की, जबकि शाखा प्रबंधक राहुल नलवा विशेष रूप से उपस्थित रहे। एजीएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि यह कोई नई योजना नहीं है,…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल में पटवारी और कानूनगो 10 दिनों से हड़ताल पर हैं। राज्य सरकार के स्टेट कैडर बनाए जाने के फैसले से नाराज 4000 से अधिक पटवारी-कानूनगो अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं, जबकि सरकार झुकने के लिए तैयार नहीं है। इस हड़ताल के कारण प्रदेश में राजस्व विभाग से जुड़ी 39 प्रकार की सेवाएं ठप हो गई हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल से प्रभावित हो रही ये सेवाएं पटवारी और कानूनगो सर्किल कार्यालयों में 25 फरवरी से ताले लगे हुए हैं, जिससे राजस्व विभाग के माध्यम से…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) यूजी की परीक्षाएं 27 मार्च से करवाएगा। इसको लेकर विवि की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। स्नातक डिग्री पाठ्यक्रमों बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल विवि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर में कुल 119 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने सभी कॉलेज प्राचार्यों, संस्थानों के निदेशकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे वेबसाइट पर उपलब्ध संभावित शेड्यूल की जांच करें। यदि किसी को इस पर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर उपमंडल के ननखड़ी स्थित देवता साहब पल्थान शोली के पुनःनिर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा समारोह आज धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा ननखड़ी खंड में 100 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं। हाल ही में टिक्कर-खामड़ी सड़क के लिए 55 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं और इसका कार्य एक माह के भीतर आरंभ कर दिया जाएगा। मंत्री ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के तहत…

Read More

रामपुर बुशहर। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, तकलेच और राजकीय प्राथमिक पाठशाला, तकलेच के विद्यार्थियों ने टीबी बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक रैली का आयोजन किया। यह रैली पाठशाला परिसर से शुरू होकर बाजार होते हुए अस्पताल तक निकाली गई। इस अवसर पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर चंद्रिका शर्मा और फीमेल हेल्थ वर्कर सपना चौहान ने विद्यार्थियों को टीबी बीमारी के लक्षण, पहचान और रोकथाम के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, लेकिन समय पर पहचान और उचित उपचार से…

Read More