Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला। अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 1 से 5 जून तक ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी शिमला ग्रीष्मोत्सव समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने वीरवार को बचत भवन में समर फेस्टिवल के आयोजन के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। डीसी ने बताया, इस वर्ष  ग्रीष्मोत्सव के दौरान सभी गतिविधियां ड्राइव अगेंस्ट ड्रग्स थीम पर आयोजित होंगी ताकि शिमला सहित प्रदेश में बढ़ रहे नशे के विरूद्ध युवाओं को जागरूक किया जा सके। अन्य देशों के सांस्कृतिक दल भी देंगे प्रस्तुतियां पांच दिवसीय ग्रीष्मोत्सव के दौरान हर दिन स्कूली…

Read More

रामपुर बुशहर । हिमाचल प्रदेश में युवाओं के बीच बढ़ते नशे के प्रचलन को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने रामपुर के उप-मंडल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशे की लत प्रदेश की युवा पीढ़ी को प्रभावित कर रही है और इसके खिलाफ ठोस कार्रवाई की आवश्यकता है। अभाविप इकाई अध्यक्ष आयुष शर्मा ने बताया कि हाल के वर्षों में नशे से जुड़े मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। पिछले एक दशक में 3,900 से अधिक नशे से संबंधित घटनाएं सामने आई हैं, जबकि बीते 13 महीनों में एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के आह्वान पर गुरुवार को तीसरे दिन भी वकीलों ने अदालती कार्य से दूरी बनाए रखी। यह निर्णय बार एसोसिएशन की जरनल हाउस बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। राज्य समन्वय समिति के निर्देशानुसार 5 और 6 मार्च को प्रदेशभर में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। इसके चलते विभिन्न अदालतों में कामकाज प्रभावित रहा। वकील अधिवक्ता अधिनियम 1961 में कानून मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित संशोधन के खिलाफ आंदोलनरत हैं। इसी क्रम में गुरुवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के लिए राजभवन तक जुलूस निकाला। इससे पहले सुबह…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। चार पंचायतों को जोड़ने वाले सेरी पुल के सिकिंग जोन का कार्य दो माह से काम पूरी तरह से रुका हुआ है, जिससे देवठी, काशापाट, मुनिश और कूहल पंचायतों के ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही, तो इस बार भी किसानों और बागवानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे रामपुर में विभागीय कार्यालय का घेराव करेंगे। पिछले साल टूट गई थी 100 मीटर सड़क गत वर्ष सेरी पुल के…

Read More

एआबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एम वेंकटेशन ने शिमला में बचत भवन में आयोजित बैठक में कहा कि सभी सफाई कर्मचारियों का कम से कम 10 लाख रुपये का जीवन बीमा अनिवार्य रूप से करवाया जाए, जिससे उनके परिवारों को सुरक्षा मिल सके। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों और आउटसोर्सिंग एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए। वेंकटेशन ने बताया कि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम (एनएसकेएफडीसी) के तहत सफाई कर्मचारी 50 लाख रुपये तक का ऋण ले सकते हैं, जिसमें सब्सिडी भी उपलब्ध होगी। यह…

Read More