एआरबी टाइम्स ब्यूरो ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग प्रेमिका ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर अपने पुराने प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। मंगलवार को 10 दिन बाद पुलिस ने नंगल के पास भाखड़ा नहर से युवक का शव बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग प्रेमिका समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 23 फरवरी को बुलाया था मिलने, बेरहमी से पीटा पुलिस के अनुसार, मृतक हरदीप उर्फ जिया को 23 फरवरी को उसकी नाबालिग प्रेमिका ने मिलने के लिए बुलाया। जब…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राजधानी शिमला के चक्कर में साईं बाबा मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब एक किलो चांदी का सिंहासन, चांदी का छत्र और मुकुट लेकर फरार हो गए। हालांकि, चोरी की वारदात सोमवार रात की बताई जा रही है। मंदिर में चोरी की इस घटना की जानकारी सुबह उस समय मिली जब श्रद्धालु और पुजारी मंदिर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मुख्यद्वार का ताला टूटा हुआ है। जब वे अंदर गए तो मंदिर से साईं बाबा के सिंहासन सहित अन्य चांदी के सामान…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो 412 मेगावाट रामपुर एचपीएस में 54वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जो कि 10 मार्च तक मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम बायल स्थित मुख्य कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। परियोजना प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक विकास मारवाह ने बतौर मुख्यातिथि कर्मचारियों को सुरक्षा की शपथ दिलाई। एनडीआरएफ की टीम ने आपदा प्रबंधन बचाव विधियों का प्रदर्शन किया, जबकि सीआईएसएफ ने अग्नि शमन उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्युत गृह और सभी कार्य स्थलों पर उच्चतम सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है और परियोजना प्रभावित पंचायतों की सुरक्षा व कल्याण के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन (एनजेएचपीएस) में 54वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक/परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस वर्ष का थीम “सुरक्षा और स्वास्थ्य – भारत के लिए अति आवश्यक” है। मुख्य अतिथि द्वारा सुरक्षा ध्वज फहराया गया और सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई गई। उन्होंने “मेरी सुरक्षा, मेरी ज़िम्मेदारी” थीम पर आधारित सेफ्टी मिरर का उद्घाटन किया, जो कार्यस्थल पर सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देगा। अपने संबोधन में बहुगुणा ने सुरक्षा को संस्थान की सर्वोच्च…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत सीएडंवी और टीजीटी अध्यापकों के लिए पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में आयोजित पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शिविर में रामपुर, ननखड़ी, सराहन और कुमारसैन खंडों के लगभग 200 शिक्षकों ने भाग लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान प्रदान करना था ताकि वे डिजिटल तकनीकों का उपयोग करके छात्रों को अधिक प्रभावी ढंग से शिक्षित कर सकें। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य पीपी दुल्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में शिमला के आईटी प्राध्यापक हेमंत और…