एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल सरकार की ओर से मंदिरों के चढ़ावे की धनराशि के उपयोग को लेकर जारी अधिसूचना पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 40 से अधिक बड़े तीर्थ स्थल और मंदिर सरकार द्वारा अधिगृहित किए गए हैं, ताकि चढ़ावे की राशि मंदिरों के रखरखाव, यात्रियों की सुविधाओं और धार्मिक आयोजनों पर खर्च की जा सके। डॉ. बिंदल ने कहा कि इन निधियों का उपयोग मंदिरों में जलपान, भंडारे, ठहरने की सुविधा, पुजारियों और ब्राह्मणों के मानदेय, मूर्तियों के रखरखाव और आभूषणों के संरक्षण…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला : हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद और जिला वेटलैंड प्राधिकरण की जिला स्तरीय कार्यशाला मंगलवार को बचत भवन में उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में हुई। इसमें शिमला जिले की प्रमुख झीलों के सीमांकन और संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण चर्चा की गई। उपायुक्त ने बताया कि शिमला की तानु जुब्बड़ झील और चंद्र नाहन झील का सीमांकन कार्य पूरा किया जाना है। इसके अतिरिक्त, बराड़ा झील, कनासर झील और धार रूपिन की पांच अन्य झीलों का सीमांकन भी किया जाएगा। उन्होंने संबंधित उपमंडलाधिकारी (ना०) और डीएफओ को निर्देश दिए कि वे मौके पर जाकर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामुपर बुशहर। बार एसोसिएशन रामपुर ने मंगलवार को केंद्र सरकार की ओर से अधिवक्ता अधिनियम, 1961 में संशोधन किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया और एसडीएम रामपुर निशांत तोमर के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा। बार एसोसिएशन रामपुर के अध्यक्ष अशोक मेहता ने बताया कि इस बिल का देशभर के अधिवक्ताओं द्वारा विरोध किया जा रहा है क्योंकि यह उनके हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित संशोधन अधिवक्ताओं की स्वतंत्रता और निष्पक्ष कार्यप्रणाली में बाधा उत्पन्न कर सकता है। इस कारण अधिवक्ता समुदाय इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। शिमला जिले के रामपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए युवती समेत दो लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 26.68 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। आरोपी मंडी जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास चिट्टा कहां से आया, आगे किसे उपलब्ध करवाना था या फिर बेचने के इरादे से यहां आए थे, इन सब सवालों के जवाब ढूंढने के लिए पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। रामपुर पुलिस की टीम सोमवार रात को जब टीम कुड़ीधार/नीरथ क्षेत्र में गश्त पर थी, तो सड़क किनारे खड़ी एक…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। सांसद शिमला संसदीय क्षेत्र सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में आमजन को जागरूक किया जाए। जनता को योजनाओं की जानकारी नहीं होती है और इस वजह से योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए अनेक योजनाएं लागू की जा रही हैं। चालू वित्तीय वर्ष समाप्त होने जा रहा है और ऐसे में निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार कई योजनाओं का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक चौपाल बलबीर वर्मा ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग…