Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। भाजपा मंडल रामपुर और सराहन कार्यकारिणी का विस्तार कर लिया है। रामपुर मंडल के अध्यक्ष नरेश चौहान ने इस बात जानकारी देते हुए कहा कि दिनेश खमराल और राममूर्ति चौहान को महामंत्री बनाया गया है। महेंद्र मैहता, चेतन पाकला, हेमराज कश्यप और वीना नेगी को उपाध्यक्ष चुना गया। केसरी दत्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। देसराज हुडन, कपिल देव, चांद गौतम, मैना देवी, शशि नेगी को सचिव का कार्यभार सौंपा गया। सौरभ नवघरिया को मिडिया प्रभारी चुना गया। नितिका गुप्ता को प्रवक्ता बनाया गया। पुरूषोतम सिंह को कार्यालय सचिव, रविंद्र कुमार नेगी को आईटी संयोजक, निधि…

Read More

निरमंड। राजकीय महाविद्यालय निरमंड में CSCA द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. राजन देवी नेगी तथा अन्य प्राध्यापकों के स्वागत से हुई। प्रतियोगिता के प्रमुख विषय “युवा और नवाचार,” “डिजिटल इंडिया,” “आत्मनिर्भर भारत का मार्ग” तथा “परंपरा से प्रौद्योगिकी तक” थे। प्रतियोगिता की समय सीमा 5 से 7 मिनट निर्धारित की गई थी। कार्यक्रम में जज की भूमिका डॉ. मदन ठाकुर और प्रो. सुरेंद्र धीमान ने निभाई। प्रतियोगिता में अमीषा, पल्लवी, पीतांबर, निशा, संजीता, सुनिधि, भूमिका, सुष्मिता तथा डोली सहित कई विद्यार्थियों ने भाग लिया। आयोजन के अंत में…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में पर्यटन और ट्रेकिंग की अपार संभावनाएं हैं, जिनके विकास के लिए सरकार और निजी क्षेत्र की बड़ी भूमिका हो सकती है। बुशहर स्वातिक चैरिटेबल सोसायटी के अध्यक्ष पवन चौहान ने बताया कि इस क्षेत्र में कई ऐसे स्थान हैं, जिन्हें पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित किया जा सकता है, जिससे रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे। रामपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कई पर्यटन स्थल अभी भी पर्यटन मानचित्र से अछूते हैं। मोराल डंडा ट्रेक अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, जबकि श्राईकोटी भी एक महत्वपूर्ण पर्यटन…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला । भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति इतनी कमजोर हो चुकी है कि यदि केंद्र सरकार सहायता न करे तो अपने कर्मचारियों को वेतन और पेंशन देने में असमर्थ हो जाएगी। केंद्र से मिल रही है बड़ी सहायता उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यह दावा कर रही है कि उसे केंद्र से पर्याप्त सहायता नहीं मिल रही, जबकि सच्चाई इसके विपरीत है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की चौथी किस्त केंद्र से आने वाली है, लेकिन पहले के चरणों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र की पहचान अयान (निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह एनआईटी हमीरपुर में डुअल डिग्री इलेक्ट्रॉनिक्स में पांचवें सेमेस्टर का छात्र था। पुलिस को सुबह करीब 9 बजे घटना की सूचना मिली। वह संस्थान के हॉस्टल की पांचवीं मंजिल पर रहता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए…

Read More