Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर उपमंडल के ननखड़ी स्थित देवता साहब पल्थान शोली के नवनिर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन रविवार को शुभारंभ हुआ, जो छह मार्च तक चलेगा। मंदिर का निर्माण पारंपरिक काष्ठकुणी शैली में किया गया है, जिसमें पुरानी शैली और बुशहर संस्कृति की मौलिकता को बरकरार रखते हुए इसे और अधिक आकर्षक बनाने पर ध्यान दिया गया। मंदिर निर्माण और सहयोग मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दर्शन दास ठाकुर ने बताया कि इस निर्माण में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें एक करोड़ बीस लाख रुपये स्थानीय लोगों के सहयोग से एकत्रित किए गए, जबकि…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में सोमवार से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में भारी वर्षा और उच्च पर्वतीय इलाकों में हिमपात की संभावना है। रविवार को मौसम खुलने के बाद युद्धस्तर पर बंद सड़कों को बहाल करने का काम किया गया, लेकिन अब भी प्रदेश में करीब 250 सड़कें और 300 से अधिक बिजली के ट्रांसफॉर्मर प्रभावित हैं। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार, केलांग में न्यूनतम तापमान -6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान देहरागोपीपुर में 22 डिग्री सेल्सियस रहा।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। शहर में मातृवन्दना संस्थान शिमला की ओर से समारोह का आयोजन किया गया।  इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता अश्वनी कटोच मुख्य अतिथि रहे, जबकि प्रांत कुटुंब प्रबोधन प्रमुख राजेश ने संगठनात्मक जिला रामपुर की संघ यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संघचालक अनिल वर्मा और श्री सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट के सचिव विनय शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला प्रचार प्रमुख प्रताप चंद ने किया।इस अवसर पर विमोचित विशेषांक हिमाचल में संघ यात्रा विषय पर केंद्रित था। सदस्य हितेन्द्र शर्मा ने विशेषांक की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। प्रेस क्लब रामपुर की नई कार्यकारिणी गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें प्रधान पद की जिम्मेवारी डॉ. महेंद्र बदरेल दी जबकि महासचिव अतुल कश्यप और कोषाध्यक्ष प्रदीप नेगी को बनाया गया। क्लब की बैठक पूर्व अध्यक्ष अनिल नेगी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बैठक में गत वर्ष प्रैस क्लब द्वारा किए गए कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। क्लब के पूर्व महासचिव सुभाष सैन ने क्लब का लेखा जोखा उपस्थित सदस्यों के समक्ष रखा। जिसके बाद पूरानी कार्यकारिणी भंग की गई और नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विचार विर्मश किया गया। वहीं…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर द्वारा जिला स्तरीय फाग मेले का आयोजन 15 से 18 मार्च तक किया जाएगा। इसके आयोजन को लेकर परिषद की अध्यक्ष मुस्कान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 23 के करीब देवी देवता मेले में शिरकत करेगें। इस बात की जानकारी देते हुए परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि 11 मार्च से मेले में लगने वाले प्लॉट आबंटित किए जाएगें। जहां पर ज्यादा व्यापारी होगें वहां पर सबसे अधिक बोली बोलने वाले व्यापारी प्लॉट दिया जाएगा।  मेले में विभिन्न प्रकार की…

Read More