शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस माह से बिजली महंगी हो गई है, जिससे प्रदेश के 27 लाख उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। राज्य सरकार ने बिजली के बिलों में अब दूध और पर्यावरण सेस शामिल कर दिया है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 10 पैसे प्रति यूनिट और अन्य उपभोक्ताओं के लिए 2 पैसे से 6 रुपये प्रति यूनिट तक की बढ़ोतरी की गई है।राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बीते वर्ष विधानसभा के मानसून सत्र में पारित विद्युत शुल्क संशोधन अधिनियम 2024 को मंजूरी दी थी। इसके तहत बिजली उपभोक्ताओं से अतिरिक्त राजस्व जुटाने के लिए नए उपकर जोड़े गए…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को शिमला में आयोजित हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारी संघ के वार्षिक सम्मेलन ‘‘अभिव्यक्ति’’ की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचपीएएस) को और सशक्त करेगी। उन्होंने अधिकारियों से सरकार के निर्णयों में भरपूर सहयोग और योगदान देने का आह्वान करते हुए कहा कि अधिकारी सरकार की ताकत हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान की चुनौतियों का सामना नई तकनीक और नई सोच के साथ ही किया जा सकता है। सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय के साथ निरंतर प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर कर…
आरबी टाइम्स ब्यूरो बुशहर। रामपुर विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने कहा कि रामपुर व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर व्यवस्था का ही पतन हो रहा है। रामपुर व ननखड़ी के दूर दराज क्षेत्रों में ग्रामीणों को सरकार विभागों में सुविधाएं नहीं मिल रही है। जिस कारण ग्रामीणों को बहुत सी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रामपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि रामपुर व ननखड़ी के बहुत से पशु औषधालयों में ताले लटके हुए हैं और नवंबर माह से ट्रैजरी भी बंद है। जिस कारण ठेकेदारों सहित आम आदमी भी खासा परेशान…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो निरमंड। पुलिस थाना निरमंड के तहत आज सुबह करीब दस बजे ऊरटू के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई जा गिरी। जिससे उसमें सवार दो लोग घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिए निरमंड अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी नंबर एचपी35 1630 जो कि शारवी से बागीपुल जा रही थी तो उरटू के साथ सड़क से बाहर निकल गई है गाड़ी में दो व्यक्ति सवार थे। जिनकी पहचान चालक कुन्दन लाल गांव शारवी (पाली) डाक घर शारवी उप तहसील निथर जिला कुल्लू व उम्र 45 साल और मेला राम गांव शारवी (पाली)…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो देहरादून। यहां आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में कबड्डी मुकाबले में हिमाचल की बेटियों ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। कबड्डी के फाइनल में हिमाचल की बेटियों ने हरियाणा को 27-22 से हराकर गोल्ड अपने नाम किया। कबड्डी में हिमाचल लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय चैंपियन बना है। जबकि हरियाणा का लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का सपना टूटना है। वर्ष 2023 में गोवा में आयोजित नेशनल गेम्स में भी हिमाचल ने ही हरियाणा को फाइनल में पराजित किया था और इस बार भी हिमाचल ने ही गोल्ड जीतने का सपना चकनाचूर कर दिया। रविवार को दाेपहर बाद…