एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित की गई। जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के कृषि, उद्यान, मत्स्य पालन और पशुपालन विभागों में विभिन्न योजनाओं के तहत दी जाने वाली वित्तीय सहायता पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही वित्तीय पैमाने को भी मंजूरी दी गई।उन्होंने कहा कि जिला में किसानों की आय में वृद्धि करने की दिशा में वित्तीय सहायता अहम योगदान देती है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बैंक अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में आलू का उत्पादन बढ़ाने के…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। इन दिनों रामपुर क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। जिस कारण वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है और इसमें लोगों के साथ मिलकर लगाए नए पौधें भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। जिससे डंसा क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। वन मंडलाधिकारी रामपुर गुरहर्ष सिंह ने बताया कि इस तरह की आग को कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को भी डंसा, पशाडा और चिक्सा में आग लगी हुई थी। जिसे काबू करने के लिए रविवार रात से सोमवार सुबह तक रामपुर वन…
एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। पुलिस थाना प्रभारी रामपुर बुशहर जय देव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर खनेरी के शव गृह में एक व्यक्ति का शव पहचान के लिए रखा है। जिनका रामपुर चिकित्सालय में देहान्त हो गया है, जो मूल रूप से नेपाल का प्रतीत होता है। उसने सन्तोष कुमार सपुत्र पद्म बहादूर के नाम से पर्ची बनाई थी। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। जिससे उसकी पहचान हो सके और न ही शव को कोई लेने के लिए आया है । उन्होने बताया कि मृतक की आयु करीब 35…
एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में देशभक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। समारोह में कार्यकारी निदेशक/परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने बतौर मुख्यातिथि राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। जिसके बाद उन्होंने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, हिम्पेस्को एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों की द्वारा आयोजित परेड की सलामी ली । मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में परियोजना के अधिकारी व कर्मचारियों को 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश के लिए जान की आहुति देने वाले साहसी रणबांकुरों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा “नाथपा झाकड़ी हाइड्रो…
एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। एसजेवीएन की लूहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 में गणतन्त्र दिवस परियोजना के बायलस्थित प्रशासनिक कार्यालय परिसर में धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर परियोजना के अधिकारी, कर्मचारी, हिम्पैस्को और अनुबंध कर्मचारी मैसर्ज पटेल इंजीनियरिंग के अधिकारी उपस्थित थे।उन्होंने अपने संबोधनमें 76 वें गंणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए इस दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात परियोजना की गतिविधियां तथा परियोजना द्वारा स्थानीय क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों को सांझा किया तथा सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को परियोजना की सफलता के लिए पूरे…