Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राजस्व दिवस तथा जीव जंतु कल्याण पखवाड़ा के चलते पशु पालन विभाग रामपुर द्वारा रामपुर पुलिस थाना के अंतर्गत तैनात सभी जवानोंं को पशु कल्याण से संबंधित अधिनियमों के बारे में पशु चिकित्सा अधिकारी रामपुर डॉ. अनिल शर्मा द्वारा जागरूक किया गया।उन्होंने प्रिवेंशन टू एनिमल क्रुएल्टी एक्ट 1960 , वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 तथा भारतीय न्याय संहिता के विभिन्न सेक्शंस BNS 325 (आईपीसी 428,429) और BNS 289 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कोई व्यक्ति अगर जान बूझकर किसी कुत्ते को मारे तो बीएनएस 325 के अनुसार कार्यवाही की जानी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। बुशहर कबड्डी संघ रामपुर संघ के अध्यक्ष सुभाष राँझा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि बुशहर कबड्डी संघ अप्रैल माह में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला वर्ग में आयोजित करेगा। टीम का चैन फ्रेंचाइजी के आधार पर किया जाएगा। जिसमें खिलाड़ियों का चयन बोली के द्वारा किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए पुरुष व महिला वर्ग के जिन खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, वे राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी होंगे। यह प्रतियोगिता बीकेऐ प्रीमियर लीग के द्वारा करवाई जाएगी। संघ प्रदेश के समस्त फ्रेंचाइजी से अनुरोध…
रामपुर बुशहर। झाकड़ी में पुलिस ने चरस के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस झाकड़ी-समेज पुल के पास पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक गाड़ी से 45 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने मामले में रामपुर के शनेरी निवासी भीष्म गुप्ता, यशवंत गुप्ता और डंसा के जितेंद्र सिंह व पीयूष ठाकुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। युवकों ने चरस किससे खरीदी और किसके लिए ले जा रहे थे, इसके बारे में पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी रामपुर ने गंणतंत्र दिवस के मौके पर पदम स्कूल रामपुर के खेल मैदान पर 51वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें सोसायटी ने 45 यूनिट रक्त एकत्र कर महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर खनेरी को भेजा। शिविर का शुभारंभ उपमंडलाधिकारी रामपुर निशांत तोमर द्वारा बतौर मुख्यातिथि किया। जबकि डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा व डीएफओ रामपुर गुरहर्ष सिंह ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।सोसायटी का उद्देश्य रामपुर के खनेरी अस्तपाल के साथ प्रदेश व अन्य राज्यों में रक्त की कमी को पूरा करना है। जिसके लिए सोसायटी वर्ष 2017 से लगातार…