एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश प्रोफेशनल बॉक्सिंग ऑर्गेनाइजेशन शिमला के अध्यक्ष के रूप में समाजसेवी व कोटगढ़ निवासी अरुण मेहता को चुना गया है। उनका चयन राज्य अध्यक्ष महेंद्र स्तान की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर अरुण मेहता ने राज्याध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को नई ऊँचाइयों पर ले जाने और अधिक से अधिक युवाओं को बॉक्सिंग से जोड़ने का भरसक प्रयास करेंगे। उन्होंने “नशा छोड़ो, खेल खेलो” के नारे को साकार करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने जानकारी दी कि 23 जून को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जन्मदिवस के…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े मुख्य सरगना लाकपा दोरजे को मनाली से गिरफ्तार किया है। बता दें कि 3 मार्च को रामपुर पुलिस की डिटेक्शन टीम ने करसोग जिला मंडी निवासी सोहल लाल (32) और उसकी पत्नी गीता श्रेष्ट (25) से 26.68 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। इस मामले की गहराई से जांच करते हुए पुलिस अब तक कुल 34 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें तीन महिलाएं और दो पंजाब के निवासी भी शामिल हैं। यह गिरोह शिमला, मंडी, कुल्लु जिलों सहित बाहरी राज्यों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राज्य बिजली बोर्ड में टीमेट और लाइनमैन के 2,000 पद भरे जाएंगे। इसको लेकर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को राज्य बिजली बोर्ड और ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से एचपीएसईबीएल की कार्यप्रणाली को अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में ये पद भरे जा रहे हैं। यह कदम बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता और सेवाओं को बेहतर करने में सहायक होगा। बैठक में बिजली क्षति की समस्या, चल रही परियोजनाओं की प्रगति और बोर्ड की…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस जांच से असंतुष्ट परिजन अब हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की शरण में पहुंच गए हैं। मृतक की पत्नी किरण नेगी की ओर से याचिका दायर कर मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी CBI को सौंपने की मांग की गई है। मंगलवार को अदालत याचिका पर सुनवाई करेगी। परिजनों ने पुलिस जांच पर गंभीर सवाल उठाते हुए बताया कि उन्हें जांच प्रक्रिया पर कोई भरोसा नहीं है। उनका कहना है कि विमल नेगी 10 मार्च से लापता…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। डोडरा से क्वार की ओर जा रही एक बोलेरो कैंपर गोसांगो के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हुए हैं। हादसे के वक्त गाड़ी में कुल 25 लोग सवार थे और वह ओवरलोड थी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला…