एआरबी टाइम्स, ब्यूरोरामपुर बुशहर। जिला कुल्लू के निरमंड विकास खंड के तहत थाना ब्रो के सांवरी ढांक के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने युवक को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरजीत ठाकुर पुत्र ज्ञान चंद गांव बाहली डाकघर भुट्टी तहसील कुमारसैन ने पुलिस को बताया कि जब वह और रमेश नेगी गांव घडोली तहसील ननखड़ी जिला शिमला करीब डेढ़ बजे क्रिकेट मैच देखने थाचवा से पैदल चाटी की ओर जा रहे थे तो पीछे आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने सांवरी ढांक के पास रमेश नेगी को टक्कर…
Author: ARB Times Team
प्रशासन तैयार करेगा वेबसाइट, तारा देवी, संकटमोचन और जाखू मंदिर से होगी शुरुआत ऑनलाइन वास्तविक दर्शन करने और भंडारा स्लॉट बुकिंग की भी मिलेगी सुविधाएआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। जिले के मंदिरों का इतिहास अब एक क्लिक पर मिलेगा। जिला प्रशासन मंदिरों की वेबसाइट तैयार करेगा। सोमवार को उपायुक्त ने जिला शिमला के मंदिरों की वेबसाइट निर्माण के संबंध में बैठक की। इसमें उपायुक्त ने कहा कि समकालीन परिस्थितियों के मध्यनजर शिमला जिले के मंदिरों की एक श्रेष्ठ वेबसाइट का निर्माण किया जाएगा। वेबसाइट के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंदिर से संबंधित हर प्रकार की जानकारी हासिल करने में सुविधा मिलेगी। ऑनलाइन माध्यम से…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के कोटखाई की गुड़िया से जुड़े मामले में सूरज की पुलिस हिरासत में हत्या के लिए आईजी जहूर जैदी सहित आठ पुलिसकर्मियों को सीबीआई कोर्ट चंडीगढ़ ने दोषी करार दिया है। मामला चार जुलाई 2017 का है। इसमें कोटखाई की छात्रा के गायब होने की शिकायत दर्ज हुई थी, जिसका शव दो दिन बाद जंगल में मिला था। इस मामले में एसआईटी ने स्थानीय युवक समेत पांच मजदूरों को गिरफ्तार किया, जिनमें नेपाली युवक सूरज भी शामिल था और जिसकी कोटखाई थाने में 18 जुलाई 2017 को मौत हो…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी के टीम का एलान कर दिया है। शनिवार को मुंबई में बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। टीम का नेतृत्व रोहित शर्मा ही करेंगे। जबकि शुभमन गिल उप कप्तान बनाए गए हैं। चोट के कारण नवंबर 2023 से बाहर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी टीम में जगह मिली है। हाल ही में टेस्ट मैच में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर चुके तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी टीम में शामिल किया…