बीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाग लेते पंचायत प्रतिनिधि व अन्य बीडीओ रामपुर ने 31 मार्च तक दिए काम पूरे करने के निर्देश, नहीं तो कार्यवाही को रहें तैयारएआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। विकास खंड रामपुर की तीन पंचायतें मनरेगा के काम निपटाने में पूरी तरह से पिछड़ चुकी है। इन पंचायतों में 250 से अधिक काम अधर में लटके हुए हैं। खंड विकास अधिकारी रामपुर राजेंद्र नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस बात का खुलासा हुआ। इस पर राेष व्यक्त करते हुए उन्होंने तीनों पंचायतों को 31 मार्च तक सभी काम पूरे करने के लिए निर्देश दिए…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। पेंशनर वेलफेयर ऐसोसिएशन रामपुर की बैठक रामपुर अध्यक्ष सुदामा राम मेहता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें राज्य अध्यक्ष आत्मा राम और सलाहकार ज्वाहर लाल भी उपस्थित रहे। ऐसोसिएशन के आम चुनाव 15 मार्च तक और जिला कार्यकारिणी के चुनाव 31 मार्च तक पूर्ण करने पर बैठक में चर्चा की गई, जबकि राज्य कार्यकारिणी के चुनाव अप्रैल में होगें। राज्य अध्यक्ष ने प्रदेश मुख्यमंत्री सुक्खविंद्र सिंह सुक्खू से मांग की कि बजट से पहले पेंशनर वेलफेयर की राज्य कार्यकारिणी को बातचीत के लिए बुलाया, ताकि वे भी मांगें और समस्याएं उनके समक्ष रख कर बजट में उनके…
मिस व मिस्टर फेयरवेल स्कूल के प्रधानाचार्य के साथ एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दत्तनगर में फेयरवेल का आयोजन किया गया। जिसमें आर्यन को मिस्टर और पूजा को मिस फेयरवेल चुना गया। समारोह में स्कूल के प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।कार्यक्रम की शुरूआत जमा एक के छात्रों द्वारा जमा दो के छात्रों का तिलक लगाकर की। जिसके बाद छात्र व छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें एकल गीत, समूह गीत, पंजाबी, पहाड़ी नृत्य आदि शामिल रहे। वहीं मिस्टर व मिस फेयरवेल के चुनाव के लिए तीन रांऊड आयोजित किए गए। जिसमें…
महीनाें से अटकी पेंशन शीघ्र जारी करें सरकार-कौल सिंह नेगीएआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। पूर्व हिमकोफेड अध्यक्ष एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र से रहे भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने कहा कि रामपुर में बुजुर्गों, दिव्यांगो, विधवाओं को समय पर पेंशन नहीं मिल रही है। जिस पर उन्होंने सुक्खु सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आखिर ये सरकार की कैसी व्यवस्था है आज हालात यह हैं कि अक्तूबर महीने के बाद अभी तक कोई भी पेंशन राशि पेंशन लाभार्थियों के खाते में जमा नहीं हुई है। जिससे रामपुर उपमंडल के हजारों पेंशन धारकों को सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ नहीं…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। 42.43 ग्राम चिट्टा की बरामदगी मामले में पुलिस ने तीन और आरोपी पकड़े हैं। इनको मिलाकर अब तक मामले में सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच जारी है। पुलिस का दावा है कि नशे की खरीद फरोख्त मामले में अभी और आरोपी भी संलिप्त हैं। उनके खिलााफ जांच चल रही है और जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा। सफेद जहर बेचकर युवाओं की जिंदगी बरबाद करने वालों को किसी तरह से बख्शा नहीं जाएगा। चिट्टा मामले में पुलिस ने गोपाल वर्मा निवासी हारवर्ट विमला, कैथू शिमला और मोहित वर्मा निवासी डकोलड़ रामपुर…