एआरबी टाइम्स ब्यूरो आनी। पुलिस ने आनी के शमशर पुल के पार दो युवकों को चिट्टे के साथ पकड़ा है। सब इंस्पेक्टर हेतराम के नेतृत्व में पुलिस मंगलवार रात को गश्त पर निकली थी। रात करीब आठ बजे जब पुलिस शमशर पुल के पास पहुंची तो वहां पर पुल के साथ ही एक गाड़ी खड़ी थी। इसमें दो युवक सवार थे। अचानक पुलिस को सामने देखकर दोनों घबरा गए। इस पर पुलिस को संदेह हुआ और उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवकों के पास 0.82 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने साहिल ठाकुर (22) निवासी शिकारी, आनी…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। दो दिनों से लापता फूंजा पंचायत के उप प्रधान भारत भूषण का शव मेहता स्टान क्रेशर के पास जंगल में फंदे से लटका हुआ मिला। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि मृतक की गुमशुदगी की शिकायत जब पुलिस थाना रामपुर में की गई तो उसके बाद पुलिस ने तुरंत ही कार्यवाही शुरू कर दी थी। जिसकी तलाश में खनेरी, चूहाबाग, पाटबंगला की ओर तलाशी अभियान शुरू किया तो एनएच-05 सड़क से करीब 150 मीटर नीचे मेहता स्टोन क्रेशर के पास जंगल में झाड़ियों और पत्थरों के बीच…
समेकित बाल विकास सेवा परियोजना की खंड स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम रामपुर निशांत तोमरएआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। एसडीएम रामपुर निशांत तोमर की अध्यक्षता में समेकित बाल विकास सेवा परियोजना की खंड स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई । उन्होंने कहा कि बाल विकास परियोजना रामपुर वर्ष 1981 से कार्यन्वित है और वर्तमान में बाल विकास परियोजना रामपुर के तहत 242 आंगनवाड़ी केन्द्र व 11 मिनी आंगनवाड़ी केन्द्र कार्य कर रहे है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उप-मण्डलाधिकारी ने कहा कि निजी भवनों में चल रहे आंगनबाडी केन्द्रों…
किन्नौर जिला की ग्राम पंचायत लिप्पा में जागरूकता शिविर आयोजित एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। जिला किन्नौर के पूह में मंगलवार ही महिला एवं बाल विकास द्वारा पूह विकास खंड की ग्राम पंचायत लिप्पा में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस जागरूकता शिविर में वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा जिला के लोगों को विभिन्न कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी सुभद्रा देवी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सुखाश्रय योजना के तहत निराश्रित बच्चों को सरकार द्वारा विभिन्न सुविधाएं जैसे…
शिमला में पत्रकारों से बात करते केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू।एआरबी टाइम्स ब्यूरोशिमला। केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि मोदी सरकार का 2024-25 का बजट हिमाचल और पूरे देश के लिए समर्पित है। यह बजट गरीबों, किसानों, मध्यम वर्ग, महिलाओं और युवाओं के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के साथ आया है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि मोदी सरकार हिमाचल के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यह बजट राज्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद करेगा। मंगलवार को शिमला में बिट्टू ने कहा कि पूर्व…