Author: ARB Times Desk

रामपुर के सर्किट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनते विधायक नंदलाल।एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। सातवें वित्तायोग के अध्यक्ष व रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंद लाल ने सोमवार को परिधि गृह, रामपुर में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। विधायक नंद लाल इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर हैं और निरंतर लोगों से मिलकर उनकी परेशानियों को जानने व समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं। परिधि गृह में ननखड़ी, रामपुर और 15/20 क्षेत्र से लोग पहुंचे थे। क्षेत्रवासियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं उनके समक्ष रखीं।…

Read More

शिविर के आखिरी दिन लोगों से बात करते न्यास सचिव विनय शर्मा एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास रामपुर की ओर से आयोजित निशुल्क नेत्र जांच व शल्य चिकित्सा शिविर में 100 से अधिक मरीजों की आंखों के सफल ऑपरेशन किए गए। वहीं, सोमवार को आखिरी दिन सभी मरीजों की आंखों की जांच की गई और सभी को 23 फरवरी को पुनः चेकअप के लिए बुलाया गया। तीन दिनों तक चले नेत्र जांच शिविर में 120 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच की गई और निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। जिन मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद…

Read More

कोटखाई में आयोजित पटवारी एवं कानूनगो संघ की बैठक में उपस्थित सदस्यएआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। पटवारी एवं कानूनगो महासंघ जिला शिमला की नई कार्यकरिणी के चुनाव कोटखाई में महामंत्री राज्य कार्यकरिणी चंद्र मोहन की अध्यक्ष्ता में आयोजित हुए। जिसमें सर्वसहमति से जिला शिमला महासंघ के अध्यक्ष के रूप मे चमन ठाकुर को चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश राजटा, महामंत्री राजीव भैक, सह सचिव पूर्ण मेहता, कोषाध्यक्ष विजय लक्ष्मी व मीडिया प्रभारी राजेश झाई को चुना गया। चुनाव में जिला शिमला की समस्त 26 तहसील/उप तहसील के सभी प्रतिनिधियों व अन्य सदस्यों ने भाग लिया। नई कार्यकरिणी ने सभी सदस्यों का आभार…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  नई दिल्ली शिमला। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। आईपीएल का 18वां संस्करण 22 मार्च से शुरू होगा और फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में 10 टीमें भाग लेंगी और कुल 74 मैच खेले जाएंगे, जिनमें नॉकआउट राउंड भी शामिल होंगे। आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू (आरसीबी) के बीच 22 मार्च को ईडन गार्डंस कोलकाता में खेला जाएगा। 23 मार्च को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर…

Read More

मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा के लिए 27 पुलिस मोटरसाइकिलों को झंडी दिखाकर रवाना करते हुएएआरबी टाइम्स ब्यूरोमुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ओक ओवर से सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए 27 पुलिस मोटरसाइकिलों को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इनमें से कांगड़ा जिला पुलिस को 14 और मंडी जिला पुलिस को 13 मोटरसाइकिलें दी जाएंगी। इसके अतिरिक्त शीघ्र ही शिमला, नूरपुर, मंडी और कांगड़ा पुलिस जिलों को बचाव कार्यों के लिए 42 चौपहिया वाहन, 14 इंटरसेप्टर वाहन और 10 रेस्क्यू वाहन उपलब्ध करवाए जाएंगे।सड़क सुरक्षा उपकरणों के 90 करोड़ का बजट आबंटितइन चार पुलिस जिलों के लिए…

Read More