एआरबी टाइम्स ब्यूरो ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। उपमंडल अंब के मुबारिकपुर क्षेत्र में एक 73 वर्षीय विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामना आया है। आरोप एक 30 वर्षीय युवक पर लगा है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मुबारिकपुर निवासी 73 वर्षीय महिला अपने घर में अकेली रहती है। बीती रात, आरोपी जो कि महिला का जानकार बताया…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो ऊना। जिला ऊना की गगरेट पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 22 वर्षीय युवक को 20.70 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी दौलतपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले पिरथीपुर गांव में की गई, जहां पुलिस ने नाका लगा रखा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई कुलभूषण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पिरथीपुर गांव में नाका लगाया था। इस दौरान गांव का ही रहने वाला युवक अभिषेक वहां…
श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास रामपुर द्वारा आयोजित शिविर की जानकारी देते सचिव विनय शर्मा एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास रामपुर द्वारा 11 वें निशुल्क नेत्र जांच व शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन 15 से 17 फरवरी तक किया जाएगा। जिसमें रोटरी आईज फांउडेशन अस्पताल, मारांडा, पालमपुर से चिकित्सकों की टीम बुलाई गई है, जो कि मरीजों की निशुल्क जांच के साथ साथ ऑपरेशन भी करेगी। रामपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता ने न्यास के सचिव विनय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर 15 फरवरी को सुबह सात बजे से शुरू होगा और मरीजों…
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेशएआरबी टाइम्स ब्यूरोशिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि दिसंबर, 2025 तक हिमाचल प्रदेश में सात परियोजनाओं से 72 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने ऊना जिला में दो परियोजनाओं का निर्माण कार्य शुरू किया है, इनमें से 12 मेगावाट क्षमता की एक परियोजना गोंदपुर बुल्ला और 11 मेगावाट क्षमता की परियोजना लमलाहड़ी उपरली में स्थित है।उन्होंने कहा कि सोलन जिला में तीन परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, इनमें नालागढ़ के सनेड में 13 मेगावाट, बड़ा बरोट में आठ मेगावाट और दभोटा माजरा में 13 मेगावाट…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के ऊपरी शिमला सहित जिला कुल्लू के सभी मंदिरों में एक माह बाद आस्था का सैलाब उमड़ा। एक माह से बंद हुए मंदिरों को बुधवार काे पूजा अर्चना के लिए खोल दिया गया है और देवता साहब जाख रचोली के मंदिर में दर्शनों के लिए भारी भीड़ उमड़ी। एक माह के स्वर्ग प्रवास के बाद देवता साहब रचोली, बसाहरू, गसो, डंसा, कुमसू, शोली और दरकाली सहित सभी मंदिरों के देवी देवता लौट आए हैं। जबकि मकर संक्राति के दिन परपंरा अनुसार सभी देवी देवता की इंद्र की सभा में भाग…