एआरबी टाइम्स ब्यूरोशिमला। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के श्रद्धालु घायल हो गए। ये श्रद्धालु अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के बाद वाराणसी (बनारस) की यात्रा पर थे। हादसा बरौंसा-पापर सड़क मार्ग पर बासूपुर के पास हुआ, जब श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर गाड़ी अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई और पलट गई।यूपी के सुल्तानपुर में पलटी हिमाचल की गाड़ी।यह दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब 8 बजे हुई, जब एक ट्रैवलर गाड़ी अचानक नियंत्रण खो बैठी और पुलिया से टकराकर पलट गई। हादसे में 15 श्रद्धालु घायल…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पुलिस उपमंडल रामपुर के विशेष दल ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 पर फील्ड होस्टल जाने वाली सड़क (पाटबंगला) में पैराफिट पर बैठे साहिल पुत्र पदम लाल गांव व डाकघर बरी, तहसील निचार, जिला किन्नौर, हिमाचल प्रदेश व उम्र 22 वर्ष के कब्जे से 6.13 ग्राम चिट्टा/ हेरोईन बरामद किया गया है। नरेश शर्मा उप मंडल पुलिस अधिकारी रामपुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक खिलाफ मादक पदार्थ अधिनिमय के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से मामले से जूडे हर पहलू पर पुछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि…
जिला शिमला के बजत भवन में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यपएआरबी टाइम्स ब्यूरोशिमला। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियोंं के साथ बैठक आयोजित की। जिसमें उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए जिला में लंबित राजस्व मामलों का तत्परता से निपटारा किया जाए ताकि लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो। उपायुक्त ने बैठक में निर्देश दिए कि राजस्व मामलों का निपटारा कम से कम समय में करने की दिशा में राजस्व अधिकारी और फील्ड स्टाफ कार्य करें। ऐसे में फ़ील्ड में राजस्व से जुड़ी शिकायतों के निपटारे में सामने आ रही…
एसडीएम कार्यालय अधीक्षक को ज्ञापन सौंपती देलठ महिला मंडल की सदस्यएआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर उपमंडल की देलठ पंचायत के टिकरी मोड पर खुले शराब के ठेके को बंद करने के लिए स्थानीय महिलाएं लामबंद होने लगी है। महिला मंडल देलठ इसे लेकर उपमंडलाधिकारी कार्यालय रामपुर पहुंची थी, लेकिन एसडीएम के न मिलने के कारण उन्होंने अधीक्षक के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर ठेके को बंद करने की मांग की। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पहले भी ठेके को बंद करने की मांग प्रशासन से की गई थी, लेकिन इस पर कोई कार्यवाही अभी तक नहीं हो पाई है, जिस कारण…
रामपुर में मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते किसान। एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर निरमंड। हिमाचल किसान सभा और सेब उत्पादक संघ के संयुक्त आह्वान पर किसानों ने अपने अधिकारों के समर्थन में रामपुर और निरमंड में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार की उस नीति का कड़ा विरोध किया, जिसके तहत उच्च न्यायालय के आदेशों की आड़ में गरीब और लघु किसानों की जमीन बेदखली और मकानों में तालाबंदी की जा रही है। प्रदर्शन विशेष रूप से उन किसानों और गरीब परिवारों के समर्थन में किया गया, जो अपनी आजीविका के लिए कृषि भूमि पर निर्भर हैं। वक्ताओं ने सरकार…