एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के अंतर्गत रचोली-पशाडा संपर्क मार्ग पर दर्शाई नाला के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। देर शाम एक ऑटो गहरी खाई में गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को रस्सियों की मदद से बाहर निकाला। हादसे में ऑटो सड़क से नीचे एक पेड़ पर लटक गया था। मृतक की पहचान नंद लाल निवासी पशाडा, तहसील रामपुर के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह रोपडू से सवारी छोड़कर रामपुर लौट रहे थे, तभी…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक शनिवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में 100 दिवसीय टीबी अभियान, टीबी मुक्त पंचायत, विश्व क्षय रोग दिवस 2025, हैंड हेल्ड एक्स-रे, निक्षय मित्र सहयोग आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। उपायुक्त ने बताया कि सभी ग्राम सभाओं में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें क्षय रोग और स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस बार ग्राम सभा में पहले 30 मिनट इसी अभियान के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, नशे के विरुद्ध भी जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया जाएगा। उन्होंने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की एनएसयूआई इकाई ने स्नातक परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव, प्रवेश और परीक्षा फॉर्म की तिथि बढ़ाने और छात्र सुविधाओं में सुधार की मांग की गई। शुक्रवार को एनएसआई ने विवि के अधिकारियों को इस संबंध में ज्ञापन सौंपे। परीक्षा नियंत्रक (COE)को सौंपने ज्ञापन में 27 और 28 मार्च को होने वाली स्नातक परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की गई। इन तिथियों पर किन्नौर में हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती ग्राउंड आयोजित हो रहा है, जिससे कई छात्र परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया के बीच फंस सकते हैं। एनएसयूआई का कहना है कि छात्रों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो ऊना। पठानकोट और उत्तराखंड के दो व्यक्तियों ने अंब क्षेत्र की एक महिला पर विदेश भेजने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। दोनों ने अंब थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। राजेंद्र सिंह (निवासी पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड) ने शिकायत में बताया कि अंब क्षेत्र की एक महिला ने लोड ऑपरेटर की नौकरी के लिए तजाकिस्तान (रूस) भेजने का वादा किया था। 17 मार्च 2025 को उसने महिला को 1.80 लाख रुपये और दस्तावेज सौंप दिए। एयरपोर्ट पहुंचने पर उसे पता चला कि दिए गए दस्तावेज जाली थे। जब उसने महिला से…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। विशेष न्यायाधीश फैमिली कोर्ट ने चरस तस्करी के मामले में चार आरोपियों को 16 साल के कठोर कारावास और प्रत्येक को 2.80 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर छह माह अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। 13 जनवरी 2023 को पुलिस टीम भ्यूली चौक पर यातायात चेकिंग कर रही थी। एक बस रोककर तलाशी ली गई तो अंतिम सीट पर बैठे रमेश कुमार के पास एक बोरी मिली। पूछताछ में उसने चावल होने की बात कही, लेकिन जांच में बोरी से 8.256 किलोग्राम चरस बरामद हुई। तफ्तीश के दौरान रमेश कुमार ने…