एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला । राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की दुर्गम पांगी घाटी के चैहणी जोत में सुरंग निर्माण की मांग रखी। उन्होंने मंत्री को मांग पत्र सौंपकर पांगी के लोगों को होने वाली कठिनाइयों से अवगत कराया। सर्दियों में लोगों को जम्मू या अटल टनल होकर करना पड़ता है सफर डॉ. सिकंदर ने बताया कि पांगी घाटी में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाएं बेहद सीमित हैं। लोगों को आवश्यक कार्यों और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए चंबा मुख्यालय आना पड़ता है, लेकिन सर्दियों…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल सरकार ने बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों के चयन के लिए नए मापदंड निर्धारित किए हैं। पंचायत सचिव की ओर से ग्राम सभा की कार्यवाही की वीडियोग्राफी की जाएगी और रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाएगा। सचिव, ग्रामीण विकास राजेश शर्मा ने इन मापदंडों के आदेश जारी किए। योग्य परिवारों के लिए नए मापदंड ✔ अनाथ बच्चों वाले परिवार: यदि 18 वर्ष से कम आयु के अनाथ बच्चों वाले परिवार में केवल 59 वर्ष से अधिक के वृद्ध सदस्य हैं और 18-59 वर्ष के बीच का कोई वयस्क नहीं है, तो वे बीपीएल सूची में शामिल…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एलान किया कि राज्य में चिट्टा तस्करी में संलिप्त 60 सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद बड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार इसी सत्र में एंटी ड्रग एक्ट को सदन में लाएगी और नए कानून के तहत दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अपराध में संलिप्त अधिकारियों, नेताओं और अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने पंचायत स्तर पर नशे की मैपिंग पूरी कर ली है और अब नशा छुड़ाने के…
शिमला के बीसीएस में बुधवार को सड़क पर बैठकर चीफ इंजीनियर विमल नेगी के लिए इंसाफ मांगते परिजन-कर्मचारी। एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन (HPPCL)के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने HPPCL के एमडी हरिकेश मीणा और निदेशक देसराज पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। बुधवार को परिजनों, HPPCL के कर्मचारियों समेत आम लोगों ने बिलासपुर, शिमला और किन्नौर में विरोध प्रदर्शन किया था। सुबह कर्मचारियों ने बिलासपुर एम्स के बाहर प्रदर्शन कर विमल नेगी के लिए इंसाफ मांगा और वहीं, दोपहर बाद शिमला में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। “डर के आगे जीत है”, इस कहावत को सच कर दिखाया है हर्षिता ठाकुर ने, जो कभी बर्फ से डरती थीं, लेकिन अब उसी पर विजय प्राप्त कर इटली के ट्यूरिन में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स में सिल्वर और कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। गांव में हुआ भव्य स्वागत शिमला जिले की गलोट पंचायत के टिकरी गांव की बेटी हर्षिता ठाकुर जब बुधवार सुबह अपने गांव लौटी, तो पूरा गांव खुशी से झूम उठा। परिजनों समेत गांववासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। माला और शॉल पहनाकर कई संगठनों ने उन्हें सम्मानित…