एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। पदम स्कूल रामपुर बुशहर के खेल मैदान में 8 और 9 फरवरी को नेशनल लेवल की मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते आयोजक। इस आयोजन में देश के 15 राज्यों से 100 से अधिक MMA फाइटर्स भाग लेंगे, जिनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी शामिल होंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन 8 फरवरी को शाम 4 बजे होगा, जबकि 9 फरवरी को मुकाबले सुबह से रात 10 बजे तक चलेंगे। विजेताओं को मेडल के साथ-साथ नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। आयोजन के मुख्य उद्देश्य रामपुर के युवाओं को MMA से जोड़ना और…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के सराहन शिक्षा खंड में ‘पहली शिक्षक मां’ कार्यक्रम के अंतर्गत प्री-प्राइमरी कक्षाओं में अध्ययनरत छात्रों की माताओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झाकड़ी में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं को उनके बच्चों को औपचारिक शिक्षा में प्रवेश से पूर्व मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक रूप से तैयार करने के लिए आवश्यक गतिविधियों का प्रशिक्षण देना था।प्रशिक्षण शिविर में भाग लेती महिलाएं। प्रशिक्षण के दौरान, रिसोर्स पर्सन्स भारत भूषण चौहान, शेर सिंह ठाकुर, डॉ. ओमप्रकाश नेगी, गीता नेगी, और अनिता कुमारी ने माताओं को प्री-प्राइमरी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो सोलन। हिमाचल के सोलन शहर के साथ लगते सलोगड़ा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक जिंदा महिला को कागजों में मृत घोषित कर दिया गया और उसके नाम पर दाह संस्कार तक कर दिया गया। यह घटना नगर निगम और संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाती है। सलोगड़ा निवासी एक महिला के नाम पर नगर निगम ने मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिया, जबकि वह जीवित थी। इस प्रमाणपत्र के आधार पर जीवन बीमा पॉलिसी की धनराशि निकालने की योजना बनाई गई थी। कंपनी का कर्मी सत्यापन के लिए पहुंचा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। जिला उपायुक्त अनुपम कश्यप ने उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रधानाचार्य आईटीआई शिमला और सेवा निवृत्त उप निदेशक परिवहन विभाग को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए कहा कि आईटीआई शिमला (चौड़ा मैदान) के प्रधानाचार्य जोगिंद्र शर्मा और सेवा निवृत्त उप निदेशक परिवहन ओंकार चंद दोनों ने जिला प्रशासन के कार्यों में उत्कृष्ट सहयोग दिया है। सेवा निवृत ओंकार शर्मा लगातार दस साल तक सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर जिला शिमला में कार्य कर चुके है। उनके प्रयासों से अभियान को धरातल में उतारने में सार्थकता मिली है। वहीं आई टीआई शिमला में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला सोलन की नालागढ़ तहसील के दभोटा में 4 हजार वर्ग मीटर की भूमि पर बनने वाले उत्तर भारत के पहले एक मेगावाट क्षमता के ग्रीन हाईड्रोजन संयंत्र की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि 9.04 करोड़ रुपये की इस परियोजना को हिमाचल प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा ऑयल इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान से विकसित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को एक वर्ष की समयावधि के भीतर इस परियोजना को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दभोटा हरित ऊर्जा संयंत्र प्रदेश की नवीकरणीय…