एआरबी टाइम्स, ब्यूरोरामपुर बुशहर। वन टच टेड्रिंग सोलयुशन कंपनी में पैसा डबल करने के चक्कर में लोगों ने तीन करोड़ की रकम फंसा दी है। अब न तो कंपनी के लोगों से संपर्क हो रहा है और न ही पैसा वापस मिल रहा है। जिसकी शिकायत पीडि़त लोगों ने पुलिस थाना रामपुर में दर्ज करवाई है। रामपुर निवासी मधु बाला और रूपराम शुक्ला गांव कशोली, तहसील निरमंड पर आरोप है कि इन्होंने अलग अलग लोगों से इस कंपनी में पैसे निवेश करने को कहा। लोगों ने भी पैसा डबल करने के चक्कर में इस कंपनी में निवेश कर दिया। जब लोगों…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स, ब्यूरोरामपुर बुशहर। रामपुर के नोगली में शरारती तत्वों सोमवार रात को सड़क किनारे खड़े वाहन के शीशे तोड़ने से वाहन मालिक खासे परेशान है। भड़ावली पंचायत में बीते लंबे समय से वाहनों से पेट्रोल-डीजल की चोरी हो रही है। नोगली में एनएच पांच पर खड़े वाहन का शीशा तोड़ा गया। व्यापार मंडल नोगली कीर्तन चौहान, बॉबी चौहान, भूपेंद्र चौहान, लवली, रजनीश, जगमाल, कुश ठाकुर, सुमित और संजू सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि सोमवार रात को नोगली में राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर खड़े वाहन का शीशा तोड़ा गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त लगाने की मांग…
एआरबी टाइम्स, ब्यूरो रामपुर बुशहर। भाजपा मंडल रामपुर ने संविधान गौरव दिवस मनाया। जिसमें भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरूआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर की गई। सबसे पहले पूर्व प्रत्याशी केवल राम बुशहरी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे जानकारी दी, उसके बाद मंडल अध्यक्ष रामपुर नरेश चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मुख्यातिथि ने कहा कि संविधान गौरव अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पार्टी द्वारा संचालित किया गया है। उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराब…
रामपुर बुशहर। धामी-सुन्नी मार्ग पर बैजू गांव में रविवार देर रात करीब 12:30 बजे सीमेंट से भरा ट्रक खड्ड में गिर गया। हादसे में ठेरा गांव, तहसील अर्की, जिला सोलन के रहने वाले दिनेश कुमार (29) और विनोद कुमार (37) की मौत हो गई। दोनों सीमेंट लेकर रामपुर जा रहे थे। चालक दिनेश कुमार का वाहन पर से नियंत्रण हटने से ट्रक 200 मीटर नीचे सैंज खड्ड में जा गिरा। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सुन्नी पुलिस स्टेशन की टीम, एएसआई रामलाल के नेतृत्व में, तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। गहरी खाई और…
एआरबी टाइम्स, ब्यूरोरामपुर बुशहर। जिला कुल्लू के निरमंड विकास खंड के तहत थाना ब्रो के सांवरी ढांक के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने युवक को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरजीत ठाकुर पुत्र ज्ञान चंद गांव बाहली डाकघर भुट्टी तहसील कुमारसैन ने पुलिस को बताया कि जब वह और रमेश नेगी गांव घडोली तहसील ननखड़ी जिला शिमला करीब डेढ़ बजे क्रिकेट मैच देखने थाचवा से पैदल चाटी की ओर जा रहे थे तो पीछे आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने सांवरी ढांक के पास रमेश नेगी को टक्कर…