Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के आह्वान पर गुरुवार को तीसरे दिन भी वकीलों ने अदालती कार्य से दूरी बनाए रखी। यह निर्णय बार एसोसिएशन की जरनल हाउस बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। राज्य समन्वय समिति के निर्देशानुसार 5 और 6 मार्च को प्रदेशभर में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। इसके चलते विभिन्न अदालतों में कामकाज प्रभावित रहा। वकील अधिवक्ता अधिनियम 1961 में कानून मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित संशोधन के खिलाफ आंदोलनरत हैं। इसी क्रम में गुरुवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के लिए राजभवन तक जुलूस निकाला। इससे पहले सुबह…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। चार पंचायतों को जोड़ने वाले सेरी पुल के सिकिंग जोन का कार्य दो माह से काम पूरी तरह से रुका हुआ है, जिससे देवठी, काशापाट, मुनिश और कूहल पंचायतों के ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही, तो इस बार भी किसानों और बागवानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे रामपुर में विभागीय कार्यालय का घेराव करेंगे। पिछले साल टूट गई थी 100 मीटर सड़क गत वर्ष सेरी पुल के…

Read More

एआबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एम वेंकटेशन ने शिमला में बचत भवन में आयोजित बैठक में कहा कि सभी सफाई कर्मचारियों का कम से कम 10 लाख रुपये का जीवन बीमा अनिवार्य रूप से करवाया जाए, जिससे उनके परिवारों को सुरक्षा मिल सके। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों और आउटसोर्सिंग एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए। वेंकटेशन ने बताया कि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम (एनएसकेएफडीसी) के तहत सफाई कर्मचारी 50 लाख रुपये तक का ऋण ले सकते हैं, जिसमें सब्सिडी भी उपलब्ध होगी। यह…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग प्रेमिका ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर अपने पुराने प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। मंगलवार को 10 दिन बाद पुलिस ने नंगल के पास भाखड़ा नहर से युवक का शव बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग प्रेमिका समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 23 फरवरी को बुलाया था मिलने, बेरहमी से पीटा पुलिस के अनुसार, मृतक हरदीप उर्फ जिया को 23 फरवरी को उसकी नाबालिग प्रेमिका ने मिलने के लिए बुलाया। जब…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला। राजधानी शिमला के चक्कर में साईं बाबा मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब एक किलो चांदी का सिंहासन, चांदी का छत्र और मुकुट लेकर फरार हो गए। हालांकि, चोरी की वारदात सोमवार रात की बताई जा रही है। मंदिर में चोरी की इस घटना की जानकारी सुबह उस समय मिली जब श्रद्धालु और पुजारी मंदिर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मुख्यद्वार का ताला टूटा हुआ है। जब वे अंदर गए तो मंदिर से साईं बाबा के सिंहासन सहित अन्य चांदी के सामान…

Read More