एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर में आयोजित होने वाले चार दिवसीय जिला स्तरीय फाग मेले की तैयारियों को लेकर उपमंडलाधिकारी रामपुर निशांत तोमर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि मेला 15 से 18 मार्च तक राजदरबार परिसर में आयोजित किया जाएगा। मेले का शुभारंभ 15 मार्च को सुबह 11 बजे देवी-देवताओं के स्वागत के साथ होगा, जबकि समापन 18 मार्च को शाम 3 बजे किया जाएगा। शिमला और कुल्लू जिले के 25 देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजा गया है। मेले में देवी-देवताओं को दी जाने वाली नजराना राशि में 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के सभागार में आज शहरी आजीविका कार्य योजना (सी-लेप) की रूपरेखा तैयार करने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बाबू राम नेगी ने की। बैठक में नेगी ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी गरीब परिवारों की आजीविका को मजबूत एवं स्थायी बनाना है। इसके तहत शहरी गरीबों के लिए स्व-रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे तथा उनकी गरीबी और भेद्यता को कम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिशन के तहत शहरी बेघरों को आवश्यक सेवाओं से युक्त आश्रय प्रदान किया…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। राजदरबार में 15 मार्च से शुरू हो रहे जिला स्तरीय फाग मेले में इस बार पहली दफा आनी खंड के 7 हार और 3 गढ़ के अधिष्ठाता गाड़ा गड़ाही के कुँईरी महादेव भी आ रहे हैं। मान्यता है कि कुँईरी महादेव जी 3 गढ़ और 7 हार के स्वामी हैं और वे अपने भक्तों के कष्टों को दूर कर सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं। साथ ही, सूखे के समय वर्षा लाने, अधिक बारिश होने पर मौसम साफ करने तथा संतान प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण करने के लिए प्रसिद्ध हैं। इतिहास में दर्ज एक रोचक प्रसंग के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की रामपुर स्थित चुहाबाग शाखा में ऋण मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य उन ग्राहकों को राहत देना था, जो किसी कारणवश अपना बैंक ऋण नहीं चुका पा रहे हैं। शिविर में उन्हें एकमुश्त न्यूनतम राशि जमा कर अपने ऋण का निपटारा करने का अवसर प्रदान किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में पीएनबी के एजीएम संदीप अग्रवाल और चीफ रिकवरी मैनेजर रशिम गहलोत ने शिरकत की, जबकि शाखा प्रबंधक राहुल नलवा विशेष रूप से उपस्थित रहे। एजीएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि यह कोई नई योजना नहीं है,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल में पटवारी और कानूनगो 10 दिनों से हड़ताल पर हैं। राज्य सरकार के स्टेट कैडर बनाए जाने के फैसले से नाराज 4000 से अधिक पटवारी-कानूनगो अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं, जबकि सरकार झुकने के लिए तैयार नहीं है। इस हड़ताल के कारण प्रदेश में राजस्व विभाग से जुड़ी 39 प्रकार की सेवाएं ठप हो गई हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल से प्रभावित हो रही ये सेवाएं पटवारी और कानूनगो सर्किल कार्यालयों में 25 फरवरी से ताले लगे हुए हैं, जिससे राजस्व विभाग के माध्यम से…