गेयटी थिएटर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गेयटी थिएटर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने और उनके उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए हम सभी को हर संभव सहायता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस दिन का उद्देश्य महिलाओं से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना है। उन्होंने महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। शिमला शहर में यातायात को…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। भारत के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक, सेंट एडवर्ड स्कूल ने अपनी 100वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हेरिटेज साइकिलिंग राइड का आयोजन किया। इस सफल आयोजन में देशभर से 80 साइकिल चालकों ने भाग लिया, जिन्होंने स्कूल की समृद्ध विरासत का उत्सव मनाया और सामुदायिक भावना व स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दिया। प्रधानाचार्य अनिल सेक्वेरा ने ऐतिहासिक रिज से राइड को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल चालकों ने शिमला के सुंदर हेरिटेज मार्गों से गुजरते हुए शहर की ऐतिहासिक संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर पाया। इस आयोजन में एडवर्ड के पुराने छात्रों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। 412 मेगावाट की रामपुर परियोजना स्थल बायल में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य माँ के सम्मान में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। इस पहल के तहत रामपुर एचपीएस और सीआईएसएफ ने संयुक्त रूप से 200 पौधे लगाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता परियोजना प्रमुख विकास मारवाह (मुख्य महाप्रबंधक) ने की। इस दौरान पर्यावरण विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंधु, सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट कौशलेन्द्र सिंह, सहायक कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार, एसजेवीएन कर्मचारी, सीआईएसएफ जवान और उनके परिजन उपस्थित रहे।
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। विशेष सचिव, राजस्व डी.सी. राणा ने बताया कि प्रदेश में सामुदायिक स्तर पर आपदा प्रतिक्रिया क्षमता को सुदृढ़ करने के लिए प्रथम चरण में 9 जिलों के 1500 स्वयंसेवकों को आपदा प्रतिक्रिया ऑपरेशन के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इसमें कांगड़ा के 300, चंबा, सोलन, ऊना, शिमला से 200-200 तथा हमीरपुर, किन्नौर, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के 100-100 युवा शामिल हैं। द्वितीय चरण के अंतर्गत राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया है। इस पहल के तहत 9 जिलों में युवा आपदा मित्र योजना लागू की जा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के बाल विकास परियोजना बसंतपुर तथा नगर परिषद सुन्नी के सहयोग से सुन्नी स्थित मेला ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नगर परिषद सुन्नी के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी हरीश शर्मा ने उपस्थित महिलाओं को इस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए, उनके उत्थान हेतु विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। सिविल अस्पताल सुन्नी की महिला चिकित्सक सीमा शर्मा…