एआरबी टाइम्स ब्यूरो भारतीय स्टेट बैंक बागी ने अपने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत ग्राम पंचायत बाघी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र को 1,00,000 रूपए की सहायता राशि प्रदान की। यह सहायता राशि बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक वेद प्रकाश के सहयोग से स्वीकृत की गई और एसबीआई की बाघी शाखा के माध्यम से केंद्र को सौंपी गई। इसका उद्देश्य बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा देना और केंद्र की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना है। इस सहायता राशि से आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए फर्नीचर, शैक्षिक सामग्री (किताबें, चार्ट, खिलौने), स्वच्छ पेयजल, पौष्टिक भोजन, सफाई उपकरण, खेल सामग्री और पर्याप्त प्रकाश…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर दृष्टि से पैनी नजर रखे ताकि इस दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने यह बात जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के सेक्टर अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 10 से 28 मार्च, तक चलेगा। जिला प्रशासन ने 5 सेक्टर में बांटा शिमला उपायुक्त ने कहा कि बजट सत्र के लिए जिला प्रशासन ने विधानसभा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल किसान सभा लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को सतलुज जल विद्युत निगम के कार्यालय स्थल बायल में प्रभावित किसानों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रभावित कमेटी के महासचिव देवकी नंद और अध्यक्ष कृष्णा राणा ने बताया कि प्रभावित किसान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं, लेकिन अब तक कई समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि परियोजना के निर्माण के कारण धूल से फसलों को नुकसान हो रहा है, लेकिन मुआवजा केवल देलठ पंचायत में वर्ष 2021-22 के लिए दिया गया है, जबकि…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल से भेंट कर हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से अर्बन चैलेंज फंड में निर्धारित मानदंडों पर पुनर्विचार करने और पहाड़ी राज्य के लिए 90:10 के आधार पर विशेष छूट देने का आग्रह किया। राज्य को अर्बन चैलेंज फंड में छूट की आवश्यकता विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और कम जनसंख्या घनत्व के कारण राज्य के शहर इस फंड के मानदंडों को पूरा नहीं…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार में आजादी के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें उपमंडलाधिकारी डोडरा क्वार धर्मेश रामोत्रा, डॉ. अक्षिता, डॉ. सचिन एमओ क्वार विशेष रूप से उपस्थित रहे। महिला मंडल कितेरवाड़ी की प्रधान निर्मला चौहान ने अपने संबोधन में बताया की अपने जीवन में तथा डोडरा क्वार में पहली बार महिला दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर लगभग 500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। महिला दिवस में महिलाओं ने नशे के विरुद्ध इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया क्योंकि यह क्षेत्र…