Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की बाहली और नरैण पंचायत में सोमवार दोपहर बाद से बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे ग्रामीणों और छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अंधेरे में पढ़ाई करनी पड़ रही है। बिजली बोर्ड के अनुसार, 22 केवी फीडर में फॉल्ट आने से आपूर्ति ठप हो गई है। बोर्ड के कर्मचारी इसकी मरम्मत में जुटे हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक बिजली बहाल नहीं हो पाई थी। सोमवार रात भी ग्रामीणों को अंधेरे में गुजारनी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के दौरान हुए पेपर लीक मामले में विजिलेंस ने एक और एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर जूनियर इंजीनियर (सिविल) पोस्ट कोड 826 की भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर दर्ज की गई है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि पेपर लीक हुआ था या ओएमआर शीट में टेंपरिंग की गई थी। बताया जा रहा है कि पोस्ट कोड 826 की भर्ती में गड़बड़ी के ठोस सबूत मिलने के बाद 16वीं एफआईआर दर्ज की गई है। जूनियर इंजीनियर के 39 पद भरे गए थे पोस्ट कोड 826 के तहत…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर के नोगली स्थित सरोटला मैदान में युवक मंडल मतरेवल द्वारा आयोजित प्रथम ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता नारायण कप का समापन हुआ। प्रतियोगिता में महादेव बॉयज पाठ ने खिताब अपने नाम किया, जबकि उपविजेता देवजाख रोपडू रहा। समापन समारोह में भाजपा मंडल रामपुर के महामंत्री दिनेश खमराल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व एससी मोर्चा भाजपा मंडल महामंत्री सुभाष चंद्रा, भाजयुमो उपाध्यक्ष दीपक मेहता, भाजपा मंडल कार्यकारिणी सदस्य रमेश मेहता, साहिल कौशल और अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का फाइनल मैच में रोपडू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की निर्धारित…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। भाजपा नेता रवि मेहता ने प्रदेश सरकार और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिमला व आसपास के क्षेत्र के लोग जहरीना पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे सरकार व प्रशासन दोनों की बेखबर है। उन्होंने कहा कि अन्नाडेल-नयासेर-सैंज खड्ड और शिमला-बड़ागांव-अश्वनी खड्ड-साधुपुल सोलन गौड़ा जलधाराओं में सीवरेज का गंदा पानी मिलाने का अपराध खुलेआम किया जा रहा है, जिससे हजारों लोगों को पीने के पानी और सिंचाई व्यवस्था को जहर में तब्दील किया जा रहा है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि शिमला में बारिश होते ही सीवरेज संचालकों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा शिमला में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्यातिथि मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार कठिन परिस्थितियों के बावजूद आत्मनिर्भर हिमाचल की नींव रख रही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए महज कुछ लोगों पर राज्य की संपदा लुटाना उचित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को उसका अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व्यवस्था में सुधार के लिए अनेक फैसले ले रही है और आने वाले समय में भी…

Read More