Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के पदम वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, रामपुर को भारत सरकार से अधिकारिक रूप से बॉक्सिंग खेलो इंडिया स्माल सेंटर की सौगात मिली है। इस सेंटर के कोच के रूप में सुभद्रा देवी की नियुक्ति की गई है। यह सेंटर उभरते बॉक्सिंग खिलाड़ियों को हर आवश्यक सुविधा प्रदान करेगा, जिससे वे अपने खेल को निखार सकें। रामपुर में बढ़ रहा बॉक्सिंग का क्रेज रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में युवाओं में बॉक्सिंग के प्रति बढ़ती रुचि को देखते हुए खेलो इंडिया स्माल सेंटर की स्थापना की गई है। इस पहल से स्थानीय खिलाड़ियों को सरकारी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर एम्स संस्थान के खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एम्स के माध्यम से मरीजों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं, लेकिन कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। एम्स, जो प्रदेश की आधी से ज्यादा आबादी को लाभ पहुंचा रहा है, कांग्रेस के निशाने पर है। बिंदल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के प्रयासों से एम्स बिलासपुर स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नड्डा के सहयोग से यह संस्थान एक मॉडल के रूप…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल पथ परिवहन निगम की रामपुर डिपो की एक बस में बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे आग लग गई। हालांकि, इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बस चालक मदन के अनुसार, वह शिंगला के हाउसिंग बोर्ड के पास बस रोककर सवारियां बैठा रहा था, तभी अचानक बस से धुआं उठता देखा। चालक ने तुरंत सुझबूझ दिखाते हुए सभी यात्रियों को बाहर निकलने को कहा। कुछ ही पलों में आग ने पूरी बस को…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  ऊना। टाहलीवाल पुलिस थाना क्षेत्र के गोंदपुर बुल्ला में स्टोन क्रशर के मुंशी की आंखों में स्प्रे कर 5.20 लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की पूरी राशि बरामद कर ली है। गोंदपुर बुल्ला स्टोन क्रशर के मुंशी रंजीत सिंह (निवासी पपुरना, राजस्थान) मंगलवार सुबह करीब 9:45 बजे 5.20 लाख रुपये लेकर गाड़ी से जा रहे थे। सिद्ध बाबा मंदिर के पास एक गाड़ी खड़ी थी, जिसमें तीन युवक सवार थे। इनमें से एक युवक, जो स्टोन क्रशर में काम करने वाला दीपक…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  हमीरपुर। बड़सर के मैहरे स्थित पीएनबी बैंक शाखा में एक बुजुर्ग से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। युवकों ने धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। घटना के बाद बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। समोह निवासी अशोक कुमार (बुजुर्ग) सोमवार दोपहर बैंक के एटीएम में पैसे निकालने गए थे। जब लगातार प्रयास के बाद भी पैसे नहीं निकले, तो उन्होंने एटीएम के बाहर खड़े दो युवकों से सहायता मांगी। युवकों ने पहले अपना एटीएम कार्ड स्वाइप किया, फिर बुजुर्ग का कार्ड स्वाइप कर बहाना बनाकर उनका एटीएम…

Read More