Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उप मंडलाधिकारी रामपुर, निशांत तोमर की अध्यक्षता में आज 66-रामपुर (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची की त्रुटियों, पंजीकरण में पारदर्शिता, प्रवासी श्रमिकों व एनआरआई मताधिकार, हाशिए पर पड़े समूहों की भागीदारी, जनसांख्यिकीय डेटा की शुद्धता आदि विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही, चुनाव संचालन में ईवीएम के उपयोग, निष्पक्ष प्रचार और चुनावी निगरानी पर विचार-विमर्श किया गया। प्रतिनिधियों ने मतदान प्रक्रिया में सुधार हेतु सुझाव दिए। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने आश्वस्त किया कि ये सुझाव चुनाव…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो हिमाचल किसान सभा और सेब उत्पादक संघ की संयुक्त बैठक अरसू, डमेहली और खनोटा में आयोजित हुई। बैठक में 20 मार्च को शिमला में किसानों की जमीन से बेदखली और मकानों की तालाबंदी के खिलाफ होने वाले मार्च टू विधानसभा की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक में हिमाचल किसान सभा निरमंड ब्लॉक के अध्यक्ष देवकी नंद और हिमाचल सेब उत्पादक संघ के सचिव पूर्ण ठाकुर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उच्च न्यायालय के आदेश पर जारी बेदखली से गरीब परिवार सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। कई परिवार बेघर हो रहे हैं, जिससे जनता…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) ने बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह काउंसलिंग 17 से 20 मार्च तक विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित होगी। बीएड की 450 सीटों के लिए कुल 580 आवेदन प्राप्त हुए हैं। चयनित उम्मीदवारों को बीएड के पहले वर्ष के लिए ₹14,800 की फीस जमा करनी होगी। बीएड एडमिशन कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है। 📌 17 मार्च: सभी वर्गों (जनरल, एससी, एसटी, पीएच, ईडब्ल्यूएस) की काउंसलिंग। ⏰…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। भारतीय थल सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती की जा रही है। इसके लिए पंजीकरण बुधवार से शुरू कर दिया गया है। सेना में नौकरी का सपना देख रहे युवा 10 अप्रैल तक अग्निवीर बनने के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। मंडी, कुल्लू लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा, बिलासपुर, सोलन, शिमला, सिरमौर और किन्नौर समेत अन्य जिलों के युवाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह पंजीकरण वर्ष 2025-26 के लिए किया जा रहा है। भर्ती कार्यालय शिमला के मुताबिक, इच्छुक युवा 10 अप्रैल तक www.joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। जिन्हें पंजीकरण…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। शहर के सफेद ढांक में एक बार फिर पानी के साथ मलबा बहकर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर आ गया, जिससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया। इससे सरकारी कर्मचारी, स्कूली छात्र, अस्पताल जाने वाले लोग और वाहन चालक भारी परेशानी में पड़ गए। हालांकि, यह समस्या नई नहीं है। वर्षों से बिना बारिश के भी इस ढांक से पानी रिसता रहता है, जिससे विशेष रूप से पैदल यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस स्थान के ऊपर बने दर्जनों मकान भी हर समय खतरे के साए में हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि…

Read More