Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने संयुक्त प्रेस वार्ता में घोषणा की कि भाजपा 27 मार्च को विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा वर्तमान कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर करेगी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा कांग्रेस को विधानसभा के अंदर और बाहर घेरने के लिए तैयार है। उन्होंने कांग्रेस सरकार को “झूठ बोलने में पीएचडी” करार देते हुए कहा कि सरकार अपनी गारंटियों को पूरा करने में असफल रही है और केवल बड़े-बड़े वादे कर रही है। भाजपा नेताओं ने…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में कई दिनों से जारी पटवारी-कानूनगो की अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त हो गई है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। बुधवार को राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और संयुक्त पटवारी-कानूनगों संघ की बैठक में मांगों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया। गौरतलब है कि सरकार द्वारा पटवारी-कानूनगो का राज्य कैडर बनाने की अधिसूचना जारी की गई थी, जिसके विरोध में कर्मचारी पेन डाउन स्ट्राइक पर चले गए थे। पटवारी-कानूनगों महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष सतीश चौधरी ने बताया कि मांगों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई है,…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण 1 में अनुबंध कर्मचारियों के लिए क्षय रोग (टीबी) जागरूकता सत्र एवं नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, कुमारसैन के सौजन्य से डॉ. मृदुल शर्मा मेडिकल ऑफिसर द्वारा संचालित किया गया। इस अवसर पर मानव संसाधन विभाग के प्रमुख धीरज गुप्ता, उप महाप्रबंधक राजेंद्र सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन, और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने भारत सरकार के 100-दिवसीय सघन अभियान पर प्रकाश डालते हुए कर्मचारियों को टीबी के प्रति जागरूक रहने और जांच कराने के लिए प्रेरित किया। एसजेवीएन पूर्व में भी टीबी…

Read More

एआबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की काशापाट पंचायत के कंडी में बुधवार सुबह करीब साढे 4 बजे लाईट ऑन करने से गैस सिलेंडर फटने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक घर को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। घायलों को उपचार के लिए महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर, खनेरी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान पुष्पा सनाटू, उप प्रधान पन्ना लाल कशमीरी, वार्ड सदस्य राज कुमारी और राकेश ठाकुर मौके पर पहुंचे। इसके बाद स्थानीय प्रशासन और…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता एवं पूर्व हिमकोफेड अध्यक्ष कौल सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पथ परिवहन निगम की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। सरकार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के साथ ही परिवहन निगम का ढांचा भी चरमरा गया है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि कहीं बस में आग लग रही है तो कहीं आधे रास्ते में ही बसें बंद हो रही हैं। रामपुर के शिंगला में हाल ही में चलती बस में आग लगने की घटना घटी, हालांकि यात्री सुरक्षित बच गए। ऐसी घटनाएं परिवहन निगम…

Read More