Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय निरमंड में सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा सड़क जागरूकता पर नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन क्लब के संयोजक कैप्टन डॉ. संदीप कुमार ठाकुर के नेतृत्व में किया। जबकि महाविद्याल की प्राचार्य राजन देवी नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में अजय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सुरेंद्र द्वितीय और साक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। संजीता ने पांचवां और अतुल ने छठा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में अंकिता, मुस्कान, प्रिय, सुष्मिता, शिवानी, दिशा, शबनम, निशा, सुमन, निकिता, देवेंद्र, स्नेहलता, पल्लवी, सुनीता, सुनिधि, भूमिका, प्रीति, अदिति, कर्ण, दीपक, प्रवीण और सुमेश सहित कई छात्रों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की ननखड़ी तहसील के खोलीघाट में लोक निर्माण विभाग के सब डिविजन कार्यालय शुभारंभ सोमवार को एसई लोनिवि रामपुर पासंग नेगी द्वारा किया गया। इससे ननखड़ी की 18 पंचायतों को लाभ मिलेगा और बतौर एसडीओ अंकुश जमवाल की तैनाती भी हो गई है और उनके पास एक्सईन ननखड़ी का भी कार्यभार रहेगा। प्रदेश सरकार ने फरवरी माह में ननखड़ी में डिविजन और खोलीघाट में सब डिविजन की घोषणा की थी। हालांकि, ननखड़ी मुख्यालय में पहले से ही एसडीओ और दो जेई अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ननखड़ी क्षेत्र के लिए लंबे समय से…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। निदेशक उद्योग डॉ. यूनुस ने बताया कि विभाग अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्यवाही अमल में ला रहा है। उन्होंने बताया कि जनवरी माह में विभाग द्वारा कुल 364 अवैध खनन मामलों के चालान पंजीकृत किए गए और 141 मामलों में 10,71,520 रुपये कम्पाउंडिंग शुल्क वसूल किया गया। फरवरी माह में 21 फरवरी तक 238 अवैध खनन मामलों का चालान किया गया और 92 मामलों में 6,37,500 रुपये कम्पाउंडिंग शुल्क वसूल किया गया। उन्होंने बताया कि विभाग ने 22 फरवरी 2025 को अवैध खनन के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत 6…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। प्रदेश के लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ननखड़ी दौरे के दौरान वन विभाग और अन्य संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे ईकोटूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। उन्होंने स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर प्रकृति-आधारित आजीविका को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। डीएफओ रामपुर, गुरहर्ष सिंह ने जानकारी दी कि भारत सरकार ने रामपुर वन मंडल के ईकोटूरिज्म अध्याय को मंजूरी दी है। ननखड़ी क्षेत्र में कई ट्रेकिंग मार्गों को स्वीकृति मिली है, जिनमें ननखड़ी-कोटकाली मंदिर, रेस्ट हाउस गाहन-करेनगढ़ और नारकंडा-सराहन जैसे महत्वपूर्ण मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा, सिधपुर में एक…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। उपमंडल रामपुर की कूट पंचायत के मौचा ढांक में भारी भूस्खलन के कारण सड़क पूरी तरह से बाधित हो गई है। साथ ही, पत्थर गिरने से बिजली और पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत प्रधान रतन डोगरा ने बताया कि इस भूस्खलन से सुरू कुतरु गांव में पेयजल संकट खड़ा हो गया है। दो दिन पहले हुई बारिश के चलते मौचा ढांक में पहाड़ से पत्थर गिरने लगे, जिससे रोपनी, खिऊंचा, किंफी और कूट गांवों का संपर्क अन्य क्षेत्रों से कट गया…

Read More