एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) यूजी की परीक्षाएं 27 मार्च से करवाएगा। इसको लेकर विवि की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। स्नातक डिग्री पाठ्यक्रमों बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल विवि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर में कुल 119 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने सभी कॉलेज प्राचार्यों, संस्थानों के निदेशकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे वेबसाइट पर उपलब्ध संभावित शेड्यूल की जांच करें। यदि किसी को इस पर…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर उपमंडल के ननखड़ी स्थित देवता साहब पल्थान शोली के पुनःनिर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा समारोह आज धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा ननखड़ी खंड में 100 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं। हाल ही में टिक्कर-खामड़ी सड़क के लिए 55 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं और इसका कार्य एक माह के भीतर आरंभ कर दिया जाएगा। मंत्री ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के तहत…
रामपुर बुशहर। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, तकलेच और राजकीय प्राथमिक पाठशाला, तकलेच के विद्यार्थियों ने टीबी बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक रैली का आयोजन किया। यह रैली पाठशाला परिसर से शुरू होकर बाजार होते हुए अस्पताल तक निकाली गई। इस अवसर पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर चंद्रिका शर्मा और फीमेल हेल्थ वर्कर सपना चौहान ने विद्यार्थियों को टीबी बीमारी के लक्षण, पहचान और रोकथाम के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, लेकिन समय पर पहचान और उचित उपचार से…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 1 से 5 जून तक ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी शिमला ग्रीष्मोत्सव समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने वीरवार को बचत भवन में समर फेस्टिवल के आयोजन के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। डीसी ने बताया, इस वर्ष ग्रीष्मोत्सव के दौरान सभी गतिविधियां ड्राइव अगेंस्ट ड्रग्स थीम पर आयोजित होंगी ताकि शिमला सहित प्रदेश में बढ़ रहे नशे के विरूद्ध युवाओं को जागरूक किया जा सके। अन्य देशों के सांस्कृतिक दल भी देंगे प्रस्तुतियां पांच दिवसीय ग्रीष्मोत्सव के दौरान हर दिन स्कूली…
रामपुर बुशहर । हिमाचल प्रदेश में युवाओं के बीच बढ़ते नशे के प्रचलन को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने रामपुर के उप-मंडल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशे की लत प्रदेश की युवा पीढ़ी को प्रभावित कर रही है और इसके खिलाफ ठोस कार्रवाई की आवश्यकता है। अभाविप इकाई अध्यक्ष आयुष शर्मा ने बताया कि हाल के वर्षों में नशे से जुड़े मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। पिछले एक दशक में 3,900 से अधिक नशे से संबंधित घटनाएं सामने आई हैं, जबकि बीते 13 महीनों में एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम…