Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला: हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का हाल आंखें खोलने वाला है और यही स्थिति हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की 67 सीटों पर ज़मानत ज़ब्त हो गई, जिससे स्पष्ट है कि जनता ने उसे पूरी तरह नकार दिया है। हिमाचल में भी कांग्रेस की जनता के प्रति उपेक्षा और कुशासन के कारण यही हाल होगा। डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश…

Read More

राज्य सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करते सीएम। एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शनिवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में राज्य के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में राज्यपाल को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र को 10 से 28 मार्च तक आयोजित करने की सिफारिश करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 17 मार्च को राज्य का बजट पेश करेंगे। बजट सत्र में कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी। 10 मार्च को राज्यपाल का अभिभाषण होगा, जिसके बाद…

Read More

सत्यनारायण मंदिर रामपुर में बुजुर्ग महिला के नेत्र जांच करते चिकित्सक एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास रामपुर द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र जांच व शल्य चिकित्सा शिविर में 12 सौ से अधिक मरीजों की ओपीडी रही, जबकि सौ के करीब मरीजों को ऑपरेशन के लिए कहा गया। न्यास द्वारा यह 11वां तीन दिवसीय शिविर लगाया जा रहा है। सत्यनारायण मंदिर रामपुर में आयोजित शिविर में जांच के लिए पहुंचे लोगों की भीड़ शिविर में जांच करवाने वाले मरीजों की शनिवार सुबह से भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जबकि कुछ मरीज तो शुक्रवार रात को ही…

Read More

आशुतोष बहुगुणा, मुख्य महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल)एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। नाथपा झाकड़ी हाइड्रो जल विद्युत परियोजना में आशुतोष बहुगुणा, मुख्य महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) ने नए परियोजना प्रमुख के रूप पदभार ग्रहण कर लिया है। जो कि जलविद्युत क्षेत्र में तीन दशक के अनुभव के साथ इस महत्वपूर्ण परियोजना का नेतृत्व करेंगे।नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना के अधिकारी व कर्मचारी नए प्रमुख का स्वागत करते हुएइस अवसर पर नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना के समस्त विभागाध्यक्ष, अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में टीम वर्क और नवाचार को बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया और परियोजना के सुचारू संचालन व दक्षता बढ़ाने…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत भड़ावली के कुमसू गांव के होमगार्ड जवान चेतराम मेहता को उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रपति अवार्ड से नवाजा गया है।रामपुर थाना के अंतर्गत बतौर गृहरक्षक सेवाएं देते हुए होमगार्ड जवान चेत राम मेहता को राष्ट्रपति अवार्ड से राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नवाजा।बता दें कि चेतराम मेहता ने उफनती सतलुज नदी और नोगली खड्ड में गिरे कई लोगों को बाहर सुरक्षित निकाल कर उनकी जान बचाई है। अपनी जान की परवाह किए बिना चेतराम मेहता ने यह करिश्मा कई बार किया है। वहीं कई पशुओं को भी नदी, खड्ड और खाई…

Read More