एआरबी टाइम्स, ब्यूरो मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में अवैध खनन माफिया के खिलाफ प्रशासन की सख्ती के बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अवैध खनन को रोकने गए एसडीएम मंडी सदर आईएएस ओमकांत ठाकुर पर रेत माफिया ने हमला कर दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हमले में उनका एक दांत टूट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। यह हमला मंडी शहर के पास बिंद्रावणी इलाके में हुआ, जब एसडीएम सदर अवैध रूप से रेत निकाल रहे लोगों को रोकने पहुंचे। जैसे ही वे अपनी गाड़ी से…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर ने स्वच्छ शहर समृद्ध शहर की शुरूआत कर ली है। जो कि आगामी 60 दिनों तक चलेगा और इसमें सभी विभागों सहित एनजीओ और स्वयं सहायता समूहों को भी जोड़ा जाएगा। इस बात की जानकारी देते हुए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि 60 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में सभी लोगों को जोड़ा जाएगा और सभी को गिला और सुखा कूड़ा अलग अलग देने के लिए जागरूक किया जाएगा। सफाई कर्मचारियों को काम के दौरान उपयोग में लाए जाने वाले उपकरणों सहित सुरक्षा किटें प्रदान की जाएगी। अभियान…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर।रामपुर के पदम स्कूल प्रांगण में बीस्ट आईटीटी रामपुर द्वारा आयोजित मिस्क मार्शल आर्ट चैंपियनशिप रविवार देर रात को संपन्न हो गई। जिसमें उत्तराखंड की टीम ओवर ऑल चैंपियन बनी। समापन समारोह में बुशहर बॉक्सिंग क्लब के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा और नरैण वार्ड के जिला परिषद सदस्य त्रिलोक भलूनी ने बतौर मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा, जिला इंटक अध्यक्ष जस्वीर ठाकुर, राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी विनोज नेगी, सिग्मा स्कूल ऑफ सांईस एमडी अलुत टंडन रहे।प्रतियोगिता में ये टीमें रही विजेताप्रतियोगिता में ओवर ऑल चैंपियन का खिताब न्यूटेंट उत्तराखंड के नाम रहा।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत रविवार रात को ठाकुर सत्यनारायण मंदिर रामपुर में चोरी की घटना हुई। जो कि शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। कड़ी सुरक्षा के बाद भी चोर मंदिर परिसर में स्थित शिव मंदिर के बाहर रखा दानपात्र उड़ा ले गया। शहर का यह एक मात्र मंदिर है जहां पर चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और सिक्योरिटी गार्ड की भी तैनाती की गई है। हालांकि चोर चोरी करते हुए सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है, लेकिन इसकी भनक मंदिर रहने वाले कर्मचारियों और चौकीदार को भी नहीं लगी। मंदिर कमेटी…
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मोदी सरकार के प्रयासों से हिमाचल में पहली बार रेलवे का विस्तारीकरण शुरू हुआ है और रेल बिलासपुर तक पहुंच रही है। सुक्खू सरकार उस रेलवे प्रोजेक्ट का झूठा श्रेय लेने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार इस कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाने में बाधाएं पैदा कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू पर पलटवार करते हुए कहा कि उनका हिमाचल के लोगों की सेहत से कुछ लेना देना नहीं है। बिलासपुर में एम्स जैसे महत्वपूर्ण चिकित्सा…