Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश प्रयोगशाला कर्मचारी महासंघ की बैठक रविवार को पीजी काॅलेज रामपुर में प्रदेश अध्यक्ष कंवर सिंह तंगडाइक की अध्यक्षता में आायोजित की गई। वहीं इसमें राज्य कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष, जिला अध्यक्षों और खंड के अध्यक्ष भी विशेष रूप से उपस्थित थे।बैठक में सरकार से लंबित डीए की 11 प्रतिशत राशि जारी करने की मांग के साथ साथ विभाग से पदोन्नति एलए से जेएलए, जेएएल से एसएलए बनना, विभागीय ट्रेनिंग करवाना, पदनाम में बदलाव और एक ही पद पर 18-20 सालों से स्पेशल इंक्रीमेंट की मांग की गई। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार से…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल किसान सभा 11 फरवरी को रामपुर, निरमंड, कुमारसैन, रोहड़ू, जुब्बल कोटखाई, ठियोग, शिमला और भावानगर में विरोध प्रदर्शन करेगी। जिला शिमला अध्यक्ष प्रेम चौहान और महासचिव देवकी नंद ने कहा कि यह प्रदर्शन बेदखली और तालाबंदी के खिलाफ होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कोर्ट की आड़ में लोगों को जमीन से बेदखल कर रही है और मकानों में तालाबंदी कर रही है। जो कि न्यायसंगत नहीं है। उन लोगों को बेदखल किया जा रहा है जो गरीब हैं और जिनके पास जमीन भी बहुत ही कम है। जबकि बड़े कब्जाधारकों के खिलाफ सरकार चुप्पी…

Read More

रामपुर के मसारना गांव में स्वास्थ्य शिविर में भाग लेते लोग। रामपुर बुशहर। शिमला जिले के रामपुर के मसारना गांव में कृषक विकास संघ की ओर से मुफ्त हेल्थ कैंप आयोजित किया गया। इसमें 90 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। नेचुरल थैरेपी के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी डॉ. विपिन चौहान ने लोगों को दी। मौके पर कृषक संघ से तिलकेश्ववर कायत, रोशन चौहान, फकीर चंद, हुकम नेगी, राजेश चौहान, प्रताप चौहान, चरन दास, पृथ्वी राज, सुभाष चंद, अनीता कुमारी, सुमित्रा देवी, शूरम लाल, केवल राम, कृष्ण लाल, मस्त राम, विजय राज मौजूद रहे।

Read More

विदाई समारोह में शिक्षकों के साथ बच्चे।एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। स्प्रिंग डेल स्कूल, रामपुर में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन की मेजबानी 11वीं कक्षा के छात्रों ने की और पूरे कार्यक्रम में हर्षोल्लास का माहौल बना रहा। इस दौरान मिस्टर डेलियन का खिताब अपूर्वा चौहान को मिला।मिस डेलियन इपशिता चुनी गईं। प्रथम रनर-अप कृतार्थ कौल और महक ठाकुर बने। द्वितीय रनर-अप तुषार और नविका आनंद को घोषित किया गया।इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष आनंद द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। प्रधानाचार्य ने अपने प्रेरणादायक शब्दों से विद्यार्थियों…

Read More

रामपुर के डकोलढ़ में मिले शव के बाद जांच करती पुलिसएआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत डकोलढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग पांच के किनारे एक व्यक्ति का शव मिला है। जो सड़क से काफी नीचे गिरा हुआ पाया गया। जिसकी पहचान मस्तराम गांव मझेवटी, डाकघर देवनगर के रूप में हुई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शनिवार दोपहर को जब कोई व्यक्ति बस के इंतजार में सड़क किनारे खड़ा था तो उसने देखा की कोई व्यक्ति गिरा हुआ है। जिसकी जानकारी उसने आसपास के लोगों को दी तो वहां देखते…

Read More