Author: ATUL RAJ

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रोहड़ू लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को पांच दिवसीय राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनके विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। मंत्री ने बताया कि सड़क निर्माण और सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर थाना रामपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 9.31 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरजीत सिंह (24) पुत्र बग्गा सिंह, निवासी महादेव कॉलोनी, डाकघर सूरजपुर, रायपुर सियूड़ी, तहसील कालका, जिला पंचकूला (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया और मामले की जांच को आगे बढ़ाया गया। जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में जुड़े अन्य लोगों की शिनाख्त शुरू की। जांच में सामने आया कि एक अन्य आरोपी सुखपाल सिंह…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर के खनेरी स्थित महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर में संचालित सरकारी नर्सिंग संस्थान में कथित कुप्रबंधन और छात्राओं के शोषण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पूर्व हिमकोफेड अध्यक्ष एवं भाजपा युवा नेता कौल सिंह नेगी ने इस पूरे प्रकरण को गंभीर और निंदनीय बताते हुए सरकार व प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि मीडिया में सामने आई रिपोर्टें प्रदेश की स्वास्थ्य शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशिक्षु नर्सों से मेस के नाम पर प्रति माह 3600 रुपये वसूले जा रहे हैं,…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर के खनेरी अस्पताल के भीतर रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की दवा दुकान खोलने के प्रस्ताव पर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन रामपुर ने विरोध किया है। इस संबंध में एसोसिएशन ने अस्पताल के मेडिकल अधीक्षक रोशनलाल कोंडल को ज्ञापन सौंपकर निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की। एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार सहित अन्य सदस्यों—रोबिल अग्रवाल, नवीन भलूनी, सुरेश, स्वदेश कुमार, ध्रुव गोयल, भास्कर आनंद, राहुल सूद, राजीव चौहान, तेज शांडिल, मनु वशिष्ट और शिवकुमार शर्मा—ने कहा कि प्रस्तावित दुकान मरीजों के हितों के खिलाफ है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि इस दुकान के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर गोबिन्द बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर और महात्मा गांधी राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, कोटला ज्यूरी के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते पर इंजीनियरिंग महाविद्यालय की ओर से प्रोफेसर अमितेष शर्मा ने निदेशक के रूप में हस्ताक्षर किए, जबकि राजकीय महाविद्यालय रामपुर की ओर से डॉ. सतपाल, सहायक प्राध्यापक (अर्थशास्त्र), प्राचार्य के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहे। एमओयू का मुख्य उद्देश्य दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करना, तकनीकी एवं व्यावहारिक ज्ञान का आदान-प्रदान सुनिश्चित करना तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास को बढ़ावा देना है। इसके…

Read More