एआरबी टाइम्स ब्यूरो | राजस्थान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 जुलाई 2026 को राजस्थान के बीकानेर में स्थित एनएचपीसी के 300 मेगावाट क्षमता वाले कर्णीसर सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से किया। यह परियोजना भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और स्वच्छ ऊर्जा व सतत विकास के प्रति देश की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है। इस परियोजना का उद्घाटन माननीय राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसानराव बागड़े, माननीय राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, माननीय केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी एवं माननीय राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी तथा डॉ. प्रेम चंद…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत कलेड़ा मझेवटी की पहली ग्राम सभा कई महत्वपूर्ण और दूरदर्शी निर्णयों के कारण ऐतिहासिक बन गई। ग्राम सभा में पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास, जनहित, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा प्रोत्साहन और सामाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कई अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत प्रधान अश्वनी शर्मा ने की। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। शुरुआत में पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई तथा पंचायत की त्रैमासिक आय-व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत कर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन (एनजेएचपीएस) ने ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। 4 जुलाई 2026 को परियोजना ने 39.571 मिलियन यूनिट (एमयू) बिजली उत्पादन कर अपने इतिहास का दूसरा सर्वाधिक एकल-दिवसीय विद्युत उत्पादन दर्ज किया। इस उपलब्धि के साथ एनजेएचपीएस ने 18 जुलाई 2023 को बनाए गए 39.570 मिलियन यूनिट के दूसरे सर्वाधिक उत्पादन के अपने पूर्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। वहीं, परियोजना का अब तक का सर्वाधिक एकल-दिवसीय उत्पादन 13 अगस्त 2024 को दर्ज 39.572…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | किन्नौर राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने शनिवार को महात्मा गांधी पार्क, रिकांगपिओ में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश में लागू की गई यूनिवर्सल कार्टन व्यवस्था कांग्रेस सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि इससे छोटे और सीमांत बागवानों को व्यापारियों के शोषण से राहत मिलेगी, जबकि पहले टेलीस्कोपिक कार्टन व्यवस्था का अधिक लाभ बड़े सेब व्यापारियों को मिलता था। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और लोगों के द्वार तक पहुंचाना है। इसी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केंद्र-1110, राजकीय महाविद्यालय रामपुर की सह-समन्वयक प्रोफेसर प्रोमिला ने बताया कि इग्नू ने जुलाई सत्र 2026 से नई शिक्षा नीति के तहत रूरल स्टडीज (Rural Studies) में चार वर्षीय स्नातक (Bachelor’s Degree) कार्यक्रम शुरू किया है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली (Open and Distance Learning) के माध्यम से संचालित किया जाएगा। 12वीं (जमा दो) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी इस रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्र हैं। पाठ्यक्रम की न्यूनतम अवधि तीन वर्ष (120 क्रेडिट) तथा अधिकतम अवधि चार वर्ष (160…