Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
रामपुर बुशहर

Gram-Sabha: कलेड़ा मझेवटी पंचायत का बड़ा फैसला: बिना अनुमति फेरी-कबाड़ व्यापार पर रोक, गौवंश छोड़ने पर ₹5000 जुर्माना

ग्राम पंचायत कलेड़ा मझेवटी की पहली ग्राम सभा में कई महत्वपूर्ण जनहितकारी निर्णय लिए गए। बिना अनुमति फेरी एवं कबाड़ व्यापार पर रोक, गौवंश छोड़ने पर ₹5000 जुर्माना, दुकानों पर डस्टबिन अनिवार्य और 90% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 5, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
ननखड़ी की कलेडा मझेवटी पंचायत की ग्राम सभा को संबोधित करते नवनियुक्त प्रधान अश्वनी शर्मा

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

रामपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत कलेड़ा मझेवटी की पहली ग्राम सभा कई महत्वपूर्ण और दूरदर्शी निर्णयों के कारण ऐतिहासिक बन गई। ग्राम सभा में पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास, जनहित, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा प्रोत्साहन और सामाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कई अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत प्रधान अश्वनी शर्मा ने की। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। शुरुआत में पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई तथा पंचायत की त्रैमासिक आय-व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत कर उस पर चर्चा की गई।

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन, पंचायत क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) के अंतर्गत आगामी विकास कार्यों की प्राथमिकताएं भी तय की गईं।

बिना अनुमति फेरी और कबाड़ व्यापार पर रहेगी रोक

ग्राम सभा में निर्णय लिया गया कि पंचायत क्षेत्र में बिना पंचायत कार्यालय अथवा रामपुर पुलिस थाना की अनुमति के गांव-गांव घूमकर फेरी या कबाड़ का व्यापार करने की अनुमति नहीं होगी। सभी फेरी एवं कबाड़ विक्रेताओं को पहले आवश्यक जानकारी एवं आवेदन देकर अनुमति प्राप्त करनी होगी।

गौवंश छोड़ने वालों पर लगेगा ₹5000 का जुर्माना

गौवंश संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए ग्राम सभा ने निर्णय लिया कि यदि कोई व्यक्ति वाहन के माध्यम से पंचायत क्षेत्र में गौवंश को बेसहारा छोड़ता हुआ पाया गया तो संबंधित वाहन मालिक पर ₹5,000 का जुर्माना लगाया जाएगा।

दुकानों पर डस्टबिन रखना अनिवार्य

स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए पंचायत क्षेत्र के सभी दुकानदारों एवं व्यापारियों के लिए दुकान पर डस्टबिन रखना और आसपास साफ-सफाई बनाए रखना अनिवार्य किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर ₹500 तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

टीडी के लिए पौधारोपण की अनिवार्यता

ग्राम सभा ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निर्णय लिया कि घर निर्माण के लिए टीडी (इमारती लकड़ी) का आवेदन करने वाले प्रत्येक आवेदक को वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए कम से कम तीन पौधे लगाकर छह माह तक उनकी देखभाल करनी होगी।

90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का होगा सम्मान

शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए पंचायत ने निर्णय लिया कि पंचायत क्षेत्र का कोई भी विद्यार्थी यदि बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करता है तो उसे पंचायत की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

ग्राम सभा में लिए गए इन निर्णयों को पंचायत क्षेत्र में अनुशासन, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और जनभागीदारी आधारित विकास को नई दिशा देने वाली पहल माना जा रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि इन फैसलों से क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा और ग्रामीणों की सहभागिता से विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

#CowProtection #Education #GPDP #GramSabha #himachalpradesh #KaledaMajhewti #PanchayatNews #RampurBushahr #RuralDevelopment #SwachhBharat
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleSJVNL: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने बनाया नया कीर्तिमान, एक दिन में 39.571 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन
Next Article NHPC: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में एनएचपीसी के 300 मेगावाट कर्णीसर सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

SJVNL: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने बनाया नया कीर्तिमान, एक दिन में 39.571 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन

July 5, 2026

SJVNL: एसजेवीएनएल 412 मेगावाट परियोजना में संविदा कर्मचारियों का धरना शुरू, लंबित समझौते लागू करने की उठी मांग

July 1, 2026

Rampur News: विधायक नंद लाल ने काशापाट और मुनीश सड़क हादसों के मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार देने की घोषणा

June 28, 2026

Rampur Bushahr: एलएचईपी प्रभावित किसानों के मुआवजे पर मंथन, लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश

June 27, 2026

Rampur Bushahr: देलठ पंचायत ने विधायक नंद लाल के समक्ष उठाए प्रदूषण मुआवजा और बस सेवा बहाली के मुद्दे

June 26, 2026

Rampur Bushahr: जोगनी सड़क हादसे के घायलों से मिले भाजपा नेता कौल नेगी, अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल

June 26, 2026

Rampur Bushahr: ननखड़ी ब्लॉक के 4 बीडीसी सदस्यों ने थामा भाजपा का दामन, भाजपा ने किया बहुमत का दावा

June 25, 2026

SJVN: 1500 मेगावाट परियोजना में संविदा कर्मचारियों का धरना जारी, मांगों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ जताया रोष

June 23, 2026

Rampur Bushahr: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत रामपुर में जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने दिया नशे के खिलाफ संदेश

June 20, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 4 1 0 4
Users Today : 17
Total Users : 114104
Total views : 227187
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.