Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: ननखड़ी ब्लॉक के 4 बीडीसी सदस्यों ने थामा भाजपा का दामन, भाजपा ने किया बहुमत का दावा

    ननखड़ी विकास खंड के चार बीडीसी सदस्यों ने शिमला में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। भाजपा ने ननखड़ी ब्लॉक समिति में बहुमत होने का दावा किया है।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJune 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के साथ ननखड़ी के समिति सदस्य

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    रामपुर विधानसभा के ननखड़ी विकास खंड के चार बीडीसी सदस्यों ने गुरुवार को शिमला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा नेता कौल नेगी, जिला अध्यक्ष महासू अरुण फाल्टा तथा भाजपा मंडल ननखड़ी अध्यक्ष जिया लाल की अगुवाई में इन जनप्रतिनिधियों ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से भेंट कर पार्टी का दामन थामा।

    भाजपा में शामिल होने वाले बीडीसी सदस्यों में अड्डू कांता खुंद, जाहु से चिरंजी लाल, खुन्नी पनोली से मिंटू मेहता तथा शोली से अमर सिंह काल्टा शामिल हैं। पार्टी नेताओं के अनुसार इन जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासोन्मुखी और जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में विश्वास जताया है।

    इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार तथा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल की उपस्थिति में सभी सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। पार्टी नेतृत्व ने नव शामिल सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की बात कही।

    भाजपा नेता कौल नेगी ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों का भाजपा के प्रति बढ़ता विश्वास इस बात का संकेत है कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि नए सदस्यों के शामिल होने से ननखड़ी ब्लॉक में संगठनात्मक शक्ति और पंचायती राज व्यवस्था दोनों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि ननखड़ी ब्लॉक समिति में कुल 15 सदस्य हैं, जिनमें अब भाजपा समर्थित सदस्यों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा अब ब्लॉक समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर अपने उम्मीदवारों को निर्वाचित कराने की स्थिति में है।

    कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलबीर वर्मा, नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य रानू खूंड़, जिला परिषद सदस्य ममता आजाद, भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य रीता जोशी, दौलत डोगरा, कृष्णा मेहता, रीता नेगी, संजीव कुमार सहित मंडल पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

    #BDCMembers #BJPHimachal #BJPMembershipDrive #BJPNews #HimachalPolitics #himachalpradesh #JairamThakur #LocalBodyElection #Nankhari #NankhariBlock #PanchayatiRaj #PoliticalNews #RajeevBindal #RampurBushahr #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleApple Season 2026: बागवानों को निर्बाध सुविधाएं देने के लिए प्रशासन तैयार, फागू में बनेगा मुख्य कंट्रोल रूम
    Next Article Rampur Bushahr: बुशहर बीएड संस्थान नोगली में विदाई समारोह आयोजित, श्रेया मेहता मिस फेयरवेल व कुलभूषण मिस्टर फेयरवेल
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: श्रावण मास में विद्यार्थियों ने किया हवन, ‘ॐ’ नाम के महत्व का दिया संदेश

    August 10, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद में पिछले पांच सालों के कार्यों की होगी समीक्षा-करण शर्मा

    August 9, 2026

    Job: नगर परिषद रामपुर के दो क्रेच केंद्रों में क्रेच हेल्पर भर्ती, 22 अगस्त तक करें आवेदन

    August 6, 2026

    Rampur Bushahr: पशु चिकित्सा अधिकारियों ने ACPS और NPA बहाल करने की उठाई मांग, विधायक नंद लाल को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Forest: रामपुर में सितंबर में 27वीं हिमाचल प्रदेश वन खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता, 23 साल बाद मिली मेजबानी

    August 6, 2026

    Rampur Bushahr: एचपीयू में सम्मानित हुए रामपुर के रोनी राणा, राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

    August 5, 2026

    Rampur Bushahr: सुंडा–स्नेई मार्ग पर भूस्खलन का बढ़ता खतरा, समाधान तलाशने मौके पर पहुंची विभागीय टीम

    August 5, 2026

    Rampur Buahshr: एसजेवीएन की सीएसआर योजना के तहत 15 स्थानीय युवाओं को आईटीआई प्रशिक्षण के लिए मिला प्रायोजन

    August 4, 2026

    Rampur Bushahr: जुलाई की बाढ़ से कटे संपर्क को बहाल करने के लिए जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ के तहत दी मंजूरी

    August 3, 2026

    JOB: रामपुर में आंगनवाड़ी भर्ती का मौका, 13 रिक्त पदों के लिए 27 अगस्त को होंगे इंटरव्यू

    August 3, 2026

    Rampur Bushahr: भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने किया पौधरोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ने का किया आह्वान

    August 2, 2026

    Rampur Bushahr: ₹35.93 करोड़ की CRIF परियोजना से टिक्कर–जरोल–खामाड़ी सड़क का होगा उन्नयन, विधायक नंद लाल ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

    August 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 0 6 5
    Users Today : 0
    Total Users : 118065
    Total views : 234136
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.