Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    SJVN: 1500 मेगावाट परियोजना में संविदा कर्मचारियों का धरना जारी, मांगों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ जताया रोष

    एसजेवीएन की 1500 मेगावाट परियोजना में कार्यरत संविदा कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। यूनियन ने ईपीएफ जमा न होने, भेदभावपूर्ण व्यवहार और लंबित मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJune 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    एसजेवीएन की 1500 मेगावाट परियोजना में कार्यरत संविदा कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। मजदूर अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन परियोजना प्रबंधन की ओर से अब तक कोई ठोस और सकारात्मक पहल नहीं की गई है।

    धरने को संबोधित करते हुए यूनियन के उपाध्यक्ष कामरेड गुरदास ने कहा कि मजदूरों की जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि परियोजना प्रमुख द्वारा कुछ कर्मचारियों को “राइजिंग डे” के अवसर पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है, लेकिन इसमें भी मजदूरों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारियों को प्राथमिकता देकर अन्य कर्मचारियों के साथ असमान व्यवहार किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है।

    जिला अध्यक्ष कामरेड कुलदीप डोगरा ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों का हनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीआईएस विभाग के कर्मचारियों का सितंबर 2025 माह का ईपीएफ अंशदान अब तक उनके खातों में जमा नहीं किया गया है। इस गंभीर मामले को लेकर मजदूरों में भारी रोष व्याप्त है तथा वे प्रबंधन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    यूनियन के महासचिव कामराज ने कहा कि प्रबंधन द्वारा यूनियन के मांग-पत्र पर कोई सार्थक चर्चा नहीं की जा रही है। लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान के लिए कई बार आग्रह किए जाने के बावजूद प्रबंधन का रवैया उदासीन बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही मजदूरों की मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी परियोजना प्रबंधन की होगी।

    धरने में शामिल सैकड़ों मजदूरों ने एकजुटता का परिचय देते हुए अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की और प्रबंधन से तत्काल वार्ता कर समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई।

    #ContractWorkers #EPFIssue #HimachalNews #himachalpradesh #LabourMovement #LabourRights #RamPurNews #SJVN #SJVNProject #TradeUnion #WorkersProtest #WorkersUnity
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKinnaur : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, पॉक्सो कोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना
    Next Article Education: महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर एसएफआई ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, प्रवेश तिथि 30 जून तक बढ़ी
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Job: नगर परिषद रामपुर के दो क्रेच केंद्रों में क्रेच हेल्पर भर्ती, 22 अगस्त तक करें आवेदन

    August 6, 2026

    Rampur Bushahr: पशु चिकित्सा अधिकारियों ने ACPS और NPA बहाल करने की उठाई मांग, विधायक नंद लाल को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Forest: रामपुर में सितंबर में 27वीं हिमाचल प्रदेश वन खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता, 23 साल बाद मिली मेजबानी

    August 6, 2026

    Rampur Bushahr: एचपीयू में सम्मानित हुए रामपुर के रोनी राणा, राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

    August 5, 2026

    Rampur Bushahr: सुंडा–स्नेई मार्ग पर भूस्खलन का बढ़ता खतरा, समाधान तलाशने मौके पर पहुंची विभागीय टीम

    August 5, 2026

    Rampur Buahshr: एसजेवीएन की सीएसआर योजना के तहत 15 स्थानीय युवाओं को आईटीआई प्रशिक्षण के लिए मिला प्रायोजन

    August 4, 2026

    Rampur Bushahr: जुलाई की बाढ़ से कटे संपर्क को बहाल करने के लिए जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ के तहत दी मंजूरी

    August 3, 2026

    JOB: रामपुर में आंगनवाड़ी भर्ती का मौका, 13 रिक्त पदों के लिए 27 अगस्त को होंगे इंटरव्यू

    August 3, 2026

    Rampur Bushahr: भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने किया पौधरोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ने का किया आह्वान

    August 2, 2026

    Rampur Bushahr: ₹35.93 करोड़ की CRIF परियोजना से टिक्कर–जरोल–खामाड़ी सड़क का होगा उन्नयन, विधायक नंद लाल ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

    August 2, 2026

    Rampur Bushahr: सुंडा-सनेई मार्ग पर भूस्खलन रोकने और खोई गांव की सुरक्षा की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

    July 31, 2026

    Rampur Bushahr: महिलाओं के लिए नगर परिषद की नई पहल, 150 रुपये में मिलेगा मासिक शुलभ शौचालय आई-कार्ड

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 7 8 3 6
    Users Today : 9
    Total Users : 117836
    Total views : 233812
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.