Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, November 3
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    JOB: रामपुर में आंगनवाड़ी भर्ती का मौका, 13 रिक्त पदों के लिए 27 अगस्त को होंगे इंटरव्यू

    रामपुर बाल विकास परियोजना के तहत 3 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 10 सहायिका सहित 13 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 22 अगस्त और साक्षात्कार 27 अगस्त 2026 को आयोजित होंगे।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत बाल विकास परियोजना रामपुर ने आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। परियोजना के अंतर्गत 3 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 10 आंगनवाड़ी सहायिका सहित कुल 13 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए 27 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय, रामपुर में साक्षात्कार आयोजित होंगे।

    बाल विकास परियोजना अधिकारी शशि ठाकुर ने बताया कि इच्छुक महिला अभ्यर्थी 22 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे तक सादे कागज पर आवेदन पत्र तथा आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, रामपुर में आवेदन जमा कर सकती हैं। साक्षात्कार के दौरान सभी मूल प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

    उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद कुरगू (रंगोरी पंचायत), दरकाली (दरकाली पंचायत) और निरथ (निरथ पंचायत) केंद्रों में भरे जाएंगे। वहीं आंगनवाड़ी सहायिका के पद जोगनी, मशनू, नैनी, दरकाली, रडोली, मसारना, भडोग, रनसेरी, भद्राश और मझाली आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त हैं।

    ये हैं पात्रता की प्रमुख शर्तें

    इन पदों के लिए केवल संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र की स्थायी निवासी महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। आवेदिका का नाम संबंधित केंद्र के सर्वेक्षण रजिस्टर में परिवार की सूची में दर्ज होना आवश्यक है।

    न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। 22 अगस्त 2026 तक आवेदिका की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए, जिसके लिए सक्षम राजस्व अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र आवश्यक होगा।

    सरकारी मानदंडों के अनुसार उच्च शैक्षणिक योग्यता, दिव्यांग, विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित एवं अन्य पात्र श्रेणियों की महिलाओं को वरीयता दी जाएगी।

    मिलेगा इतना मानदेय

    चयनित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को 10,500 रुपये प्रतिमाह तथा आंगनवाड़ी सहायिका को 5,800 रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा।

    #AnganwadiBharti2026 #AnganwadiHelper #AnganwadiRecruitment #AnganwadiWorker #ARBtimes #GovernmentJobs #himachalpradesh #ICDS #Rampur #RampurBushahr #WomenJobs
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal : जल शक्ति विभाग में निकलीं नौकरियां: जानें योग्यता, वेतन, चयन प्रक्रिया और आवेदन की अंतिम तिथि
    Next Article SFI रामपुर ने विधायक नंद लाल को सौंपा ज्ञापन, कॉलेज पाठ्यक्रम बहाली और बस सेवाओं की बहाली की उठाई मांग
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    RHEP: रामपुर एचपीएस ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत निकाली वॉकाथॉन

    October 28, 2026

    Education: नोगली कॉलेज में प्रश्नोत्तरी और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

    October 28, 2026

    NJHPS: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

    October 26, 2026

    RHPS: रामपुर जल विद्युत स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

    October 26, 2026

    Rampur News : एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो चक्का जाम, जन अधिकार मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी

    October 22, 2026

    Rampur Bushahr : वीरभद्र सिंह ने सियासत ही नहीं, लोगों के दिलों पर भी छोड़ी अमिट छाप: मुकेश अग्निहोत्री

    October 18, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर के ब्रौनी नाले पर बनेगा 127 करोड़ का पुल, दो साल में पूरा करने का लक्ष्य

    October 18, 2026

    Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल ने खेल जगत में दिखाया अपना दम, सहोदया टूर्नामेंट में कबड्डी में हासिल की शानदार उपलब्धियाँ

    October 18, 2026

    MC Rampur: रामपुर नगर परिषद को मिला वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, अध्यक्ष ने जताया आभार

    October 16, 2026

    Rampur Bushahr: ग्राम पंचायत लालसा में मनाया किसान ग्रामीण महिला दिवस, महिलाओं को प्राकृतिक खेती और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

    October 16, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में 17.66 लाख और ननखड़ी में 83.25 लाख रुपये के विकास कार्य मंजूर

    October 15, 2026

    Rampur Bushahr: लवी मेले की कमाई में नगर परिषद की हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग, आयोजन अवधि तय करने पर जोर

    October 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 2 1 1
    Users Today : 0
    Total Users : 128211
    Total views : 250388
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.