Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    किन्नौर

    Kinnaur : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, पॉक्सो कोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना

    किन्नौर जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी ललित मोहन को पॉक्सो फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 20 वर्ष के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला पुलिस की प्रभावी जांच और अभियोजन के आधार पर आया।
    Anil RazelBy Anil RazelJune 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स, रिकांगपिओ

    किन्नौर जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए गए एक व्यक्ति को अदालत ने 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे दो माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। यह फैसला रामपुर बुशहर स्थित फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट (पॉक्सो/दुष्कर्म प्रभाग) के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने सुनाया।

    आरोपी ललित मोहन निवासी कल्पा, जिला किन्नौर के खिलाफ पुलिस थाना रिकांगपिओ में 22 दिसंबर 2022 को एफआईआर संख्या 131/2022 दर्ज की गई थी। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 376(2), 376(3) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य जुटाए और मामले को अदालत में प्रस्तुत किया।

    इस मामले की जांच तत्कालीन थाना प्रभारी रिकांगपिओ एवं उपनिरीक्षक जनेश्वर सिंह ने की थी, जो वर्तमान में विजिलेंस मुख्यालय में निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने गहन जांच के बाद 20 फरवरी 2023 को आरोपी के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अपना पक्ष मजबूती से रखा।

    अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों का अवलोकन करने के बाद आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। पुलिस विभाग ने इसे प्रभावी जांच और सशक्त अभियोजन का परिणाम बताया है।

    #ARBtimes #ChildSafety #CourtVerdict #CrimeAgainstChildren #CrimeNews #HimachalNews #HimachalPolice #himachalpradesh #KinnaurCrime #KinnaurNews #POCSOAct #POCSOCase #RampurBushahr #ReckongPeo
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla News : ननखड़ी, संधोल और कोटली कॉलेजों के विलय के आदेश रद्द, छात्रों को बड़ी राहत
    Next Article SJVN: 1500 मेगावाट परियोजना में संविदा कर्मचारियों का धरना जारी, मांगों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ जताया रोष
    Anil Razel
    • Website

    अनिल राजेल ARB Times में सीनियर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। जमीनी मुद्दों, जनसरोकारों और समसामयिक घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी विशेष रुचि है। सटीक जानकारी, संतुलित दृष्टिकोण और सरल प्रस्तुति उनकी पत्रकारिता की पहचान है। वे पाठकों तक भरोसेमंद और प्रभावी खबरें पहुंचाने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं।

    Related Posts

    Kinnaur: ईरान में भारत के नए राजदूत बने किन्नौर के विश्वेश नेगी, प्रदेश के लिए गौरव का क्षण

    August 7, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में सेब सीजन की तैयारी पूरी: चौरा बैरियर पर 24×7 नियंत्रण कक्ष, निचार में मालभाड़ा और पैकिंग दरों का प्रस्ताव

    August 5, 2026

    Kinnaur: 2.19 करोड़ की लागत से बने एकलव्य विद्यालय के कन्या छात्रावास का लोकार्पण, शिक्षा सुदृढ़ीकरण पर सरकार का जोर

    August 3, 2026

    Himachal : शिपकी ला के रास्ते छह साल बाद भारत-चीन सीमा व्यापार फिर शुरू, 16 व्यापारी सामान लेकर तिब्बत रवाना

    August 2, 2026

    किन्नौर में बड़ा हादसा: NH-5 पर 100 मीटर नीचे सतलुज में गिरी ऑल्टो कार; तीन लोगों की मौत

    August 2, 2026

    Kinnaur : किन्नौर कैलाश यात्रा आज से: रोज सिर्फ 375 श्रद्धालुओं को अनुमति, बिना मेडिकल फिटनेस टेस्ट के एंट्री बैन

    July 30, 2026

    Kinnaur: किन्नौर के पांच सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न से पढ़ाई, शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक में बोले मंत्री जगत सिंह नेगी

    July 29, 2026

    Kinnaur Kailash Yatra 30 जुलाई से: 28 से ऑनलाइन पंजीकरण; प्रतिदिन केवल 375 श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति

    July 26, 2026

    Kinnaur : कड़छम डैम के पास कार और ट्रक की टक्कर में रामपुर के युवक की मौत, 3 गंभीर घायल

    July 23, 2026

    Kinnaur: शिपकिला-चीन सीमा व्यापार 1 अगस्त से होगा शुरू, 30 नवंबर तक चलेगा कारोबार

    July 14, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में 800 जरूरतमंदों को मिले भू-पट्टे, राजस्व मंत्री ने कोठी-पूर्वणी में दी विकास कार्यों की सौगात

    July 13, 2026

    Kinnaur: कल्पा में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की समीक्षा बैठक, लंबित कार्य समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

    July 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 7 8 3 8
    Users Today : 11
    Total Users : 117838
    Total views : 233814
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.