Author: Anil Razel

अनिल राजेल ARB Times में सीनियर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। जमीनी मुद्दों, जनसरोकारों और समसामयिक घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी विशेष रुचि है। सटीक जानकारी, संतुलित दृष्टिकोण और सरल प्रस्तुति उनकी पत्रकारिता की पहचान है। वे पाठकों तक भरोसेमंद और प्रभावी खबरें पहुंचाने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  रिकांगपिओ  | आस्था और रोमांच से भरी प्रसिद्ध किन्नौर कैलाश यात्रा (Kinnaur Kailash Yatra ) 30 जुलाई से आधिकारिक रूप से शुरू होने जा रही है। जिला प्रशासन ने यात्रा को 10 अगस्त तक संचालित करने का निर्णय लिया है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि यात्रा की अवधि पूरी तरह मौसम के मिजाज पर निर्भर करेगी और जरूरत पड़ने पर इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। शनिवार को एसडीएम कल्पा एवं किन्नौर कैलाश यात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई बैठक में यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। 28…

Read More

एआरबी टाइम्स, रिकांगपिओ किन्नौर जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए गए एक व्यक्ति को अदालत ने 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे दो माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। यह फैसला रामपुर बुशहर स्थित फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट (पॉक्सो/दुष्कर्म प्रभाग) के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने सुनाया। आरोपी ललित मोहन निवासी कल्पा, जिला किन्नौर के खिलाफ पुलिस थाना रिकांगपिओ में 22 दिसंबर 2022 को एफआईआर संख्या 131/2022 दर्ज की गई थी। आरोपी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर  शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के ज्यूरी क्षेत्र में भालू के हमले की घटना सामने आई है। कोटला गांव में शुक्रवार दोपहर बगीचे में काम कर रहे एक युवक पर भालू का हमला। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटला गांव निवासी भोगेश्वर खन्ना अपने बगीचे में प्लम (आलूबुखारा) तोड़ रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों से निकले एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू ने युवक के पैर सहित…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | धर्मशाला  Himachal Pradesh Board of School Education ने ड्यूल परीक्षा प्रणाली के तहत मई के अंत और जून 2026 में आयोजित होने वाली 10वीं कक्षा की दूसरी परीक्षा के लिए पात्रता नियम जारी कर दिए हैं। बोर्ड के अनुसार, आवश्यक सुधार श्रेणी में वही विद्यार्थी शामिल होंगे, जो पांच अनिवार्य विषयों अंग्रेजी, गणित, हिंदी, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान में से कम से कम तीन विषयों में पास होंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि विद्यार्थी दूसरी परीक्षा में बाकी बचे दोनों अनिवार्य विषयों में भी उत्तीर्ण हो जाते हैं, तो उन्हें पास घोषित कर दिया…

Read More

🐏 मेष (Aries) आज आपका ध्यान पैसों, परिवार और करियर पर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता की तारीफ हो सकती है। जल्दबाजी और गुस्से से बचना जरूरी रहेगा, वरना बने काम बिगड़ सकते हैं। रिश्तों में पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें। सेहत के लिए तनाव और मसालेदार खाने से दूरी बनाकर रखें।शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। 🐂 वृषभ (Taurus) आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और आप अपने लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखेंगे। बिजनेस और नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं।…

Read More