Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 6
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    Subscribe
    • 🏠 होम
    • 🇮🇳 देश
    • 📍 हिमाचल प्रदेश
      • 📍 शिमला
      • 📍 कांगड़ा
      • 📍 किन्नौर
      • 📍 कुल्लू
      • 📍 ऊना
      • 📍 चंबा
      • 📍 मंडी
      • 📍 सिरमौर
      • 📍 सोलन
      • 📍 हमीरपुर
      • 📍 बिलासपुर
      • 📍 रामपुर बुशहर
    • 📍 राजनीति
    • 📍 शिक्षा
    • 🏥 स्वास्थ्य
    • 📍 क्राइम
      • 📍 अदालत
    • ⚽ स्पोर्ट्स
    • 🌦️ मौसम
    📍 रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr : ज्यूरी में बगीचे में काम कर रहे युवक पर भालू का हमला, गंभीर घायल

    रामपुर बुशहर के ज्यूरी क्षेत्र के कोटला गांव में बगीचे में काम कर रहे युवक पर भालू का हमला, हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे खनेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
    Anil RazelBy Anil RazelJune 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    रामपुर के खनेरी अस्पताल में भालू के हमले में घायल युवक का इलाज करते हुए।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर 

    शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के ज्यूरी क्षेत्र में भालू के हमले की घटना सामने आई है। कोटला गांव में शुक्रवार दोपहर बगीचे में काम कर रहे एक युवक पर भालू का हमला। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटला गांव निवासी भोगेश्वर खन्ना अपने बगीचे में प्लम (आलूबुखारा) तोड़ रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों से निकले एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू ने युवक के पैर सहित शरीर के कई हिस्सों को घायल कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय युवक का एक दोस्त भी बगीचे में मौजूद था। उसने भालू का हमला होते देख शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ और शोरगुल के कारण भालू जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते लोग मौके पर नहीं पहुंचते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    लोगों ने वन विभाग से की पिंजरा लगाने की मांग

    स्थानीय लोगों के मुताबिक भालू दिन के समय गांव के आसपास घूमता हुआ देखा गया था। कुत्तों द्वारा खदेड़े जाने के बाद वह खेतों की ओर चला गया और वहीं प्लम तोड़ रहे युवक पर हमला कर बैठा। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल युवक को तुरंत खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, मामले की जानकारी वन विभाग को भी दे दी गई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

    Rampur Bushahr: रामपुर में भालू का आतंक: पशुशाला की छत तोड़ 70 भेड़ों को बनाया शिकार, वन विभाग अलर्ट

    #ARBtimes #BearAttack #ForestDepartment #HimachalNews #himachalpradesh #hpnews #KotlaVillage #localnews #RampurBushahr #RamPurNews #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Anil Razel
    • Website

    अनिल राजेल ARB Times में सीनियर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। जमीनी मुद्दों, जनसरोकारों और समसामयिक घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी विशेष रुचि है। सटीक जानकारी, संतुलित दृष्टिकोण और सरल प्रस्तुति उनकी पत्रकारिता की पहचान है। वे पाठकों तक भरोसेमंद और प्रभावी खबरें पहुंचाने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: डॉ. मुकेश शर्मा ने राज्यपाल के समक्ष रखीं रामपुर और दलाश क्षेत्र की जनसमस्याएं

    June 6, 2026

    SJVN: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस 2026

    June 6, 2026

    SFI: एसएफआई ने जरूरतमंद परिवारों को बांटी राहत सामग्री, सामाजिक सरोकारों का दिया संदेश

    June 4, 2026

    Rampur Bushahr: कोली समाज रामपुर की बैठक संपन्न, हृदय रोगी महिला के ऑपरेशन के लिए ₹6,500 की आर्थिक सहायता

    June 4, 2026

    Rampur Bushahr: दो माह से दूध उत्पादकों को नहीं मिली भुगतान राशि, दूध उत्पादकों में रोष

    June 4, 2026

    Election: नरैण में चला रोनी राणा का जादू, छह प्रत्याशियों के बीच हासिल की बड़ी जीत

    June 1, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में भालू का आतंक: पशुशाला की छत तोड़ 70 भेड़ों को बनाया शिकार, वन विभाग अलर्ट

    May 30, 2026

    Chunav: नोटा स्टैंप विवाद के बाद बरांदली वार्ड की वोटिंग रद्द, 30 मई दोबारा होंगे चुनाव

    May 26, 2026

    SJVN: रामपुर जल विद्युत परियोजना में धूमधाम से मनाया गया एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस

    May 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 0 7 9 7
    Users Today : 145
    Total Users : 110797
    Total views : 220899
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.