Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 9
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कुल्लू

    Kullu: जिला व तालुका न्यायालयों में कम खर्च में निपटेंगे मामले, कुल्लू में ‘मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 3.0’ अभियान शुरू

    कुल्लू में ‘मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 3.0’ अभियान शुरू हुआ। पारिवारिक, संपत्ति, चेक बाउंस समेत विभिन्न लंबित मामलों का मध्यस्थता से शीघ्र और कम खर्च में समाधान होगा।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 24, 2026Updated:September 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

    लोगों को लंबे समय से चले आ रहे विवादों से राहत दिलाने और लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कुल्लू में ‘मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 3.0’ अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत जिला एवं तालुका न्यायालयों में लंबित मामलों को मध्यस्थता के माध्यम से कम खर्च और कम समय में निपटाने को बढ़ावा दिया जाएगा।

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुल्लू के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल तिवारी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को विवादों के वैकल्पिक समाधान के लिए मध्यस्थता अपनाने के प्रति जागरूक करना है। इसके माध्यम से ऐसे मामलों का शीघ्र समाधान करने का प्रयास किया जाएगा, जिनमें दोनों पक्ष आपसी सहमति से विवाद का निपटारा कर सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत पारिवारिक एवं संपत्ति विवाद, मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित मामले, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद, सेवा संबंधी मामले, समझौता योग्य आपराधिक मामले, उपभोक्ता विवाद और ऋण वसूली से जुड़े मामले शामिल हैं। इसके अलावा विभाजन एवं बेदखली के मुकदमों, भूमि अधिग्रहण तथा अन्य उपयुक्त नागरिक मामलों को भी मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।

    विशाल तिवारी ने बताया कि मध्यस्थता की प्रक्रिया गोपनीय, त्वरित और अपेक्षाकृत कम खर्चीली होती है। इसमें दोनों पक्ष प्रशिक्षित मध्यस्थ की सहायता से आपसी सहमति के आधार पर विवाद का समाधान कर सकते हैं। इससे न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम करने के साथ ही पक्षकारों को लंबे समय तक चलने वाली न्यायिक प्रक्रिया से भी राहत मिल सकती है।

    उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे अपने लंबित विवादों के शीघ्र एवं आपसी सहमति से समाधान के लिए मध्यस्थता का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सभी लंबित मामलों के समाधान तक अभियान जारी रहेगा।

    #ARBtimes #DistrictCourt #himachalpradesh #hpnews #Justice #kullu #LegalServices #Mediation #मध्यस्थता #मध्यस्थता_राष्ट्र_के_लिए
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleMandi: मेले और मंदिर हमारी संस्कृति की धरोहर, इन्हें राजनीति से दूर रखना जरूरी: मुकेश अग्निहोत्री
    Next Article आज का राशिफल 25 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Kullu: विकास योजनाओं को समयबद्ध पूरा करें अधिकारी : उपायुक्त अमित कुमार शर्मा

    November 5, 2026

    NHPC Kullu: एनएचपीसी के मुनाफे में 32% की बढ़ोतरी, छमाही में 21,469 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का रिकॉर्ड

    November 5, 2026

    Kullu News : 12 दिसंबर को कुल्लू, मनाली और बंजार न्यायालयों में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

    November 5, 2026

    Kullu News : राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी : उपायुक्त

    November 5, 2026

    Kullu News : ट्राउट मछलियों के प्रजनन काल में नदी-नालों में मछली पकड़ने पर चार माह का प्रतिबंध

    November 3, 2026

    Kullu: जिला रेडक्रॉस सोसायटी के लकी ड्रॉ में 201 पुरस्कार, 28 नवंबर तक पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे विजेता

    October 28, 2026

    Kullu News : मुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर किया एनसीसी हैंगर का उद्घाटन, विमानन प्रशिक्षण को मिलेगा बढ़ावा

    October 27, 2026

    Kullu Dussehra 2026: भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ आगाज, देवताओं के मिलन से भक्तिमय हुआ ढालपुर

    October 22, 2026

    लाहौल में दर्दनाक हादसा: चिनाब नदी किनारे गिरी बरातियों की कार, तीन भाइयों समेत चार की मौत

    October 20, 2026

    Kullu News : पत्नी की हत्या के मामले में दोषी को उम्रकैद, 15 हजार रुपये जुर्माना

    October 18, 2026

    Kullu: नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में होगी लाइव निगरानी और ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग

    October 17, 2026

    Kullu Dussehra: 7 अक्तूबर से बदलेगी यातायात व्यवस्था, 18 स्थानों पर 2 हजार वाहनों की पार्किंग

    October 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Himachal News : गाड़ी बेचने के बाद RC ट्रांसफर नहीं कराई तो फंस सकते हैं आप, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    September 9, 2026

    Rampur Bushahr: रचोली पंचायत में भूस्खलन खतरे की जद आए कई घर, ग्रामीणों ने लोनिवि मंत्री से मांगी राहत

    August 12, 2025

    Shimla : हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र कल से, 10 बैठकों में गूंजेंगे आपदा, नशे और सड़कों के मुद्दे

    August 20, 2026

    Shimla: राज्य सरकार शिपकी-ला मार्ग से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने का केंद्र से करेगी आग्रह: मुख्यमंत्री

    April 19, 2025

    Rampur Bushahr: रामपुर योजना क्षेत्र को 660 हैक्टेयर से बढ़ाकर 3047 हैक्टेयर करने का प्रस्ताव

    May 14, 2025

    प्रताप नेगी ने जिला किन्नौर सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन

    February 6, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 5 5 0
    Users Today : 1
    Total Users : 128550
    Total views : 251165
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.