Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla : हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र कल से, 10 बैठकों में गूंजेंगे आपदा, नशे और सड़कों के मुद्दे

    हिमाचल विधानसभा का 12वां सत्र (मानसून सत्र) 21 अगस्त से 3 सितंबर तक आयोजित होगा। 10 बैठकों वाले इस सत्र में 1000 से अधिक प्रश्नों पर चर्चा होगी।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला| हिमाचल विधानसभा का 12वां सत्र (मानसून सत्र) 21 अगस्त से 3 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। सत्र की शुरुआत 21 अगस्त को सुबह 11:00 बजे पूर्व विधायक स्वर्गीय विजेंद्र सिंह और राम चंद भाटिया के प्रति शोकोद्गार के साथ होगी। बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि इस 13 दिवसीय मानसून सत्र के दौरान कुल 10 बैठकें होंगी। इसमें 27 अगस्त का दिन गैर-सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित किया गया है।

    सत्र की मुख्य विशेषताएं और आंकड़े:

    • कुल प्रश्न: सदस्यों की ओर से ऑनलाइन माध्यम से कुल 1036 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं, जिनमें 787 तारांकित (Starred) और 249 अतारांकित (Unstarred) प्रश्न शामिल हैं।

    • विभिन्न नियमों के तहत सूचनाएं: नियम 62 के तहत 13, नियम 63 के तहत 2, नियम 101 के अंतर्गत 5 तथा नियम 130 के तहत 15 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं।

    • बजट सत्र का ब्योरा: अध्यक्ष ने जानकारी दी कि इस वर्ष बजट सत्र में कुल 16 सफल बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं।

    इन ज्वलंत मुद्दों पर गरमाएगा सदन

    विस अध्यक्ष के अनुसार, सदस्यों द्वारा पूछे गए सवाल मुख्य रूप से प्रदेश के ज्वलंत विषयों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित हैं:

    • हाल ही में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा से उत्पन्न स्थिति तथा सरकार द्वारा किए गए राहत कार्य।

    • केंद्र सरकार से आपदा के लिए मिलने वाली सहायता राशि और बाढ़ से हुआ नुकसान।

    • सड़कों व पुलों का निर्माण, स्वीकृत सड़कों की डीपीआर (DPR)।

    • स्कूलों का विलय, कॉलेजों, स्कूलों और स्वास्थ्य संस्थानों का उन्नयन (Upgradation)।

    • विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरना।

    • युवाओं में बढ़ते नशे की रोकथाम, कानून-व्यवस्था, पर्यटन, पेयजल आपूर्ति और परिवहन व्यवस्था।

    आज बुलाई है सर्वदलीय बैठक

    सत्र के सुचारू और शांतिपूर्ण संचालन के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने वीरवार को 4:30 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया और भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक सुखराम चौधरी हिस्सा लेंगे। स्पीकर ने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से सदन में सार्थक चर्चा और रचनात्मक सहयोग की अपील की है।

    #ARBtimes #HimachalAssembly #HimachalNews #HimachalPolitics #HPVidhanSabha #MonsoonSession #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, मेष से मीन तक का भविष्यफल
    Next Article Shimla : 5 से 10 मीट्रिक टन के कोल्ड स्टोर बनाने पर बागवानों को मिलेगी 50% सब्सिडी
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla : भाजपा सांसदों को सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं, सरकार अपने तीन साल के विकास का हिसाब दे : सुरेश कश्यप

    August 20, 2026

    Shimla : वित्तीय तंगी न्याय के अधिकार में बाधा नहीं बन सकती, न्यायिक स्टाफ की देरी पर हाईकोर्ट सख्त

    August 20, 2026

    Shimla : 5 से 10 मीट्रिक टन के कोल्ड स्टोर बनाने पर बागवानों को मिलेगी 50% सब्सिडी

    August 20, 2026

    Shimla: आपदा प्रभावित योजनाओं की मरम्मत के प्रस्ताव प्राथमिकता के आधार पर भेजें : उपायुक्त

    August 19, 2026

    Shimla : अनुबंध ड्राइंग मास्टरों को हाईकोर्ट से राहत: शुरुआती तारीख से सेवा वरिष्ठता व पेंशन के लिए गिनने के आदेश

    August 18, 2026

    Himachal Pradesh : सरकारी डिग्री और संस्कृत कॉलेजों में स्नातक दाखिले की अंतिम तिथि 20 अगस्त तक बढ़ी

    August 18, 2026

    Shimla : निजी वीडियो की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर युवती को कर रहा था ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

    August 18, 2026

    HRTC: अगले पांच वर्षों में एचआरटीसी को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

    August 17, 2026

    Shimla: ठियोग क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : विक्रमादित्य सिंह

    August 17, 2026

    Shimla: शिमला ग्रामीण को मिलीं 30 नई इलेक्ट्रिक बसें, 18 बसें विभिन्न रूटों पर रवाना

    August 13, 2026

    Shimla: सुन्नी में निर्माणाधीन परियोजनाओं का विक्रमादित्य सिंह ने किया निरीक्षण, समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

    August 13, 2026

    Shimla: हिमाचल में अग्निशमन सेवाओं का होगा विस्तार, 46 नए त्वरित प्रतिक्रिया वाहन रवाना

    August 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 9 3 2 2
    Users Today : 201
    Total Users : 119322
    Total views : 236027
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.