Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    SJVNL: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने बनाया नया कीर्तिमान, एक दिन में 39.571 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन

    एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने 4 जुलाई 2026 को 39.571 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन कर परियोजना के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा एकल-दिवसीय रिकॉर्ड बनाया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन (एनजेएचपीएस) ने ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। 4 जुलाई 2026 को परियोजना ने 39.571 मिलियन यूनिट (एमयू) बिजली उत्पादन कर अपने इतिहास का दूसरा सर्वाधिक एकल-दिवसीय विद्युत उत्पादन दर्ज किया।

    इस उपलब्धि के साथ एनजेएचपीएस ने 18 जुलाई 2023 को बनाए गए 39.570 मिलियन यूनिट के दूसरे सर्वाधिक उत्पादन के अपने पूर्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। वहीं, परियोजना का अब तक का सर्वाधिक एकल-दिवसीय उत्पादन 13 अगस्त 2024 को दर्ज 39.572 मिलियन यूनिट है, जो अभी भी सर्वोच्च रिकॉर्ड बना हुआ है।

    इस अवसर पर एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन की परिचालन उत्कृष्टता, टीम भावना और निरंतर बेहतर प्रदर्शन के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि एसजेवीएन भविष्य में भी इसी समर्पण और कार्य संस्कृति के साथ ऊर्जा उत्पादन के नए मानदंड स्थापित करता रहेगा।

    निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा ने कहा कि यह सफलता संगठन की सुदृढ़ कार्य संस्कृति, कर्मचारियों की प्रतिबद्धता तथा विभिन्न विभागों के प्रभावी समन्वय का परिणाम है।

    निदेशक (वित्त) पार्थजीत डे ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन संगठन की वित्तीय मजबूती और दीर्घकालिक स्थिरता की आधारशिला होता है।

    निदेशक (परियोजनाएं) राजेश कुमार चंदेल ने कहा कि यह उपलब्धि परियोजना की उच्च तकनीकी विश्वसनीयता, कुशल संचालन एवं अनुरक्षण व्यवस्था तथा तकनीकी टीमों के उत्कृष्ट समन्वय का परिणाम है।

    वहीं, परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने इस उपलब्धि के लिए एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक तथा सभी निदेशकों के मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता ओ एंड एम, पावर हाउस और नाथपा टीम की तकनीकी दक्षता, अनुशासित कार्यशैली और अथक परिश्रम का प्रतिफल है। उन्होंने इस उपलब्धि में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा अन्य हितधारकों का भी धन्यवाद किया।

    #Electricity #EnergyNews #himachalpradesh #HydelProject #HydroPower #IndiaEnergy #NathpaJhakri #PowerGeneration #RenewableEnergy #SJVN
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleVaibhav Suryavanshi: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू, 15 साल की उम्र में भारत के सबसे युवा क्रिकेटर बने
    Next Article Gram-Sabha: कलेड़ा मझेवटी पंचायत का बड़ा फैसला: बिना अनुमति फेरी-कबाड़ व्यापार पर रोक, गौवंश छोड़ने पर ₹5000 जुर्माना
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur News: रामपुर बाजार में तारों के जंजाल को व्यवस्थित करने की पहल, संबंधित विभागों के साथ बनाई कार्ययोजना

    November 21, 2026

    SJVNL: एसजेवीएन रामपुर एचपीएस में इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट का समापन

    November 18, 2026

    Rampur Bushahr: लवी मेले के दौरान रचोली रूट पर ऑटो किराये में मनमानी, 70 के बजाय वसूले जा रहे 150 रुपये

    November 18, 2026

    Bear Attack: रामपुर वन मंडल में भालू का आतंक, महिला समेत दो लोगों पर हमला

    November 18, 2026

    SJVNL: रामपुर एचपीएस में इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट 2026-27 का शुभारंभ

    November 16, 2026

    Lavi Mela 2026: लवी मेला-2026: निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को उपायुक्त ने किया सम्मानित

    November 14, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में मतदाता जागरूकता को लेकर 16 नवंबर को होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं

    November 13, 2026

    NJHPS: स्वदेशी विनिर्माण के क्षेत्र में भारत स्थापित कर रहा नए कीर्तिमान : राज्यपाल

    November 13, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर शिक्षक संघ ने एसडीएम रामपुर को सौंपा ज्ञापन, 13 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग

    November 12, 2026

    Lavi Mela Rampur: लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के कलाकारों की होगी अल्कोहल टेस्टिंग

    November 12, 2026

    Lavi News: अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 के लिए रामपुर में ट्रैफिक प्लान जारी, 11 नवंबर से लागू होंगे नए नियम

    November 10, 2026

    Forest News: भालुओं को पकड़ने में रामपुर वन मंडल की बड़ी कामयाबी, प्रदेश में बना पहला क्षेत्र, एक सप्ताह में दो काले भालू पिंजरों में कैद

    November 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Shimla : हिमाचल प्रदेश पुलिस ने वाहनों में काली फिल्म पर सख्ती बढ़ाई, होंगे चालान

    March 16, 2026

    Kinnaur: राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव 2025: 30 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक रिकांगपिओ में सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव

    October 1, 2025

    Rampur Bushahr: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर इकाई ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

    February 17, 2026

    Boxing: भारतीय बॉक्सिंग प्रमोटर जीता सिंह ने श्रीलंका दौरे पर पेशेवर मुक्केबाजी सहयोग को दी नई दिशा

    July 27, 2026

    Shimla : ई-ऑफिस से बदलेगा कामकाज, मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी की सराहना की

    October 26, 2025

    Dharamshala : CU Convocation में 509 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 28 मेधावियों को गोल्ड मेडल

    March 15, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 6 1 0
    Users Today : 0
    Total Users : 129610
    Total views : 252863
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.